उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुलाई प्रेसकॉन्फ्रेन्स, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुलाई प्रेसकॉन्फ्रेन्स, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
Last Updated: 06 फरवरी 2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुलाई प्रेसकॉन्फ्रेन्स, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के  सांसद मनोज तिवारी ने आज केंद्र सरकार की दस वर्ष की उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उत्तर पूर्वी जिला के गोकुलपुरी में स्थित कार्यालय में बुलाई गई, जिसमें मनोज तिवारी ने subkuz.com अन्य पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आजादी के अमृत काल की शुरुआत में देश की संसद के लिए नया भवन बनवाकर तैयार किया गया, जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक मौजूद है तो भारतीय संस्कृति की चेतना भी हमारी लोकंतंत्रिक और संसदीय परम्पराओं के सम्मान प्रण भी है।

प्रेसकॉन्फ्रेंस (press conference) के जरिये सांसद मनोज तिवारी ने केंद्र सरकार (मोदी सरकार) की दस साल की उपलब्धियां (achievements) बताई, और इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी के अलावा कई राजनीतिक अन्य लोग भी मौजूद थे जहां subkuz.com की टीम भी उपस्थित रही।

 सांसद मनोज तिवारी ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

प्रेसकॉन्फ्रेंस में मिडिया को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का प्रण लिया।  इसी कालखंड में अमृत महोत्सव (75 वर्ष का) भी सम्पन्न हुआ, जिसके तहत देश भर में अनेक प्रोग्राम हुए और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। फिर से 75 साल बाद युवा पीढ़ी ने स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया है।अन्य मिडिया के साथ subkuz.com को बताते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि दुनियाभर में जब आर्थिक संकट है तो हमारे भारत देश की विकास दर 7.5 % से अधिक जा रही है। भारत विश्व का पहला देश बना है जो चन्द्रमा के दक्षिणी धुर्व पर पहुंचा। एशियाई खेलों में भारत के खिलाडियों ने पहली बार सबसे अधिक मेडल जीते है। साथ ही भारत को पहले अमृत भारत एवं नमो ट्रैन मिली। भारत दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट डील (Aircraft deal) वाला और पहला ऐसा देश बना जिसमें 5G रोल सबसे पहले हुआ। भारत में नारी सशक्तिकरण के लिए इतिहास की सबसे अधिक योजनाएं बनी और लागू की गई।

उन्होंने बताया कि इसी काल में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़ाकर 149 की, तीन तलाक की बर्बरता (क्रूरता ) के खिलाफ कानून बनाया गया। सांसद तिवारी  जी ने कहा की अमृत भारत स्टेशन के तहत 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीरण हो रहा है, साथ ही देश में 10000 KM गैस पाइपलाइन बिछाई गई। 70 साल में 10 शहरों में मेट्रो थी, लेकिन अब 10 साल में 20 शहरों में मेट्रो पहुँच गई। मोदी सरकार ने देश को चार जातियों में वर्गीकृत किया और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले करोड़ों लोगों को मुफ्त में राशन दिया आयकर सीमा की छूट में बढ़ोतरी कर 7 लाख तक किया गया, 55 करोड़ लोगों को ₹500000 के मुफ्त इलाज की योजना में जोड़ा, 4 करोड़ 10 लाख लोगों के पक्के मकान बनवाये, देश के जनता का धन बैंकों से लूटने वाले NPA का आंकड़ा डबल Digital से घटाकर 4 % कर दिया। इसी के साथ राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के सदन में दिए गए अभिभाषण को भी मनोज तिवारी ने समझाया।

Leave a comment