सुनीता को मिली अंतरिक्ष में बड़ी जिम्मेदारी, नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमांडर के रूप में किया नियुक्त

सुनीता को मिली अंतरिक्ष में बड़ी जिम्मेदारी, नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमांडर के रूप में किया नियुक्त
Last Updated: 7 घंटा पहले

सुनीता विलियम्स के बारे में नई जानकारी लगातार रही है। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जो पिछले आठ महीनों से अंतरिक्ष में हैं, को नासा ने एक नई जिम्मेदारी सौंप दी है।

Sunita Williams:अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स से संबंधित एक नया अपडेट सामने आया है। पिछले आठ महीने से अंतरिक्ष में रह रही सुनीता को अब नासा ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमांडर नियुक्त किया गया है। यह दूसरी बार है जब सुनीता ISS की कमान संभाल रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें क्यों दी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर बनीं सुनीता विलियम्स

1. सुनीता विलियम्स को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमांडर नियुक्त किया गया है।

2. नासा ने इस बात की घोषणा की है कि रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष स्टेशन पर आयोजित एक विशेष समारोह में सुनीता को कमान सौंपी है।

3. यह दूसरी बार है जब सुनीता ISS की कमान संभाल रही हैं, और उन्होंने आखिरी बार 12 साल पहले इसका कार्यभार संभाला था।

4. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर के रूप में, उनकी मुख्य जिम्मेदारी स्टेशन पर सुरक्षा बनाए रखना होगी।

सौंपी गई ये कमान

कमान सौंपने वाली कोनोनेंको पिछले एक साल से अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन को पूरा कर रही थीं और अब वह ट्रेसी सी डायसन और निकोलाई चूब के साथ पृथ्वी पर वापस लौटी हैं। वहीं, विलियम्स वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाने और भविष्य के मानव और रोबोट अन्वेषण मिशनों के लिए नई तकनीकों का प्रदर्शन करने के लिए माइक्रोग्रैविटी प्रयोगशाला में कार्यरत हैं।

सुनीता ने क्या कहा?

औपचारिक हैंडओवर कार्यक्रम में बोलते हुए सुनीता ने कहा कि इस अभियान ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि हम इस मिशन का हिस्सा नहीं थे, फिर भी आपने मेरे साथी बुच और मुझे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया।

गौरतलब है कि सुनीता, जो आठ दिवसीय मिशन पर अंतरिक्ष में गई थीं, पिछले आठ महीनों से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसी हुई थीं। दरअसल, जिस बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में वह यात्रा कर रही थीं, उसमें तकनीकी समस्याएं गई थीं। अब सुनीता अगले साल धरती पर लौटने की योजना बना रही हैं।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News