दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान लगातार चढ़ रहा है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर तेज हो सकता है। राजस्थान में तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है और पश्चिमी इलाकों में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। पंजाब और हरियाणा में मौसम उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, हालांकि तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता हैं।
मौसम: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे ठंड की विदाई तय मानी जा रही है। अनुमान है कि 11 फरवरी तक तापमान 28 डिग्री और 16 फरवरी तक यह 29 डिग्री तक पहुंच सकता हैं।
उत्तर प्रदेश में भी अधिकांश इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। दिन के समय अच्छी धूप निकलने के बावजूद तेज हवाओं का असर महसूस किया जा सकता है। हालांकि, फरवरी माह के दौरान कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया, झांसी, मेरठ और सहारनपुर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना हैं।
राजस्थान में तापमान बढने की संभावना
राजस्थान में शनिवार का मौसम शुष्क रहा, जहां सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री और माउंट आबू में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री तापमान रहा।
सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई हैं।
हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा और पंजाब में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 8 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ के कारण बादल छाने और बारिश की संभावना व्यक्त की गई , लेकिन आज मौसम लगभग साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकती है। 9 और 10 फरवरी को दोनों राज्यों में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, तेज पछुआ हवाओं के बीच दिन में धूप खिलने से सर्दी और गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है। स्थानीय किसानों और निवासियों के लिए यह मौसम परिवर्तन विशेष ध्यान देने योग्य हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी को लेकर 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा चंबा जिलों में हिमपात की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में कोठी में 33 सेमी, गोंदला में 11 सेमी, केलांग में 9 सेमी, कुकुमसेरी में 8.3 सेमी, भरमौर में 8 सेमी, मनाली में 7.4 सेमी, जोत में 6 सेमी, कल्पा में 5.1 सेमी और शिल्लारू व खद्राला में 5 सेमी के आसपास बर्फबारी हुई हैं।
इसके अतिरिक्त शिमला शहर में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और सोलन जिलों में आंधी और बिजली गिरने के लिए 'येलो' चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई हैं।
जानें आपके शहर का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 10 26
नोएडा 11 25
गाजियाबाद 11 25
पटना 13 24
लखनऊ 09 27
जयपुर 11 26
भोपाल 14 29
मुंबई 22 35
दरभंगा 15 32
जम्मू 08 20
प्रयागराज 10 27
कोलकाता 16 28
अहमदाबाद 16 34