Weather Update: मौसम विभाग ने 7 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

🎧 Listen in Audio
0:00

उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। वर्तमान में सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट वाली धूप रहती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में 15 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो तापमान में गिरावट का कारण बन सकती हैं।

मौसम: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड का असर बना हुआ है, हालांकि दोपहर में खिली धूप से हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 12 से 13 फरवरी के बीच गरज, बिजली और तेज बारिश भी देखने को मिल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाने की आशंका है, जो यात्रा को प्रभावित कर सकता है। राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक कोहरा रहने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश में बने चक्रवाती हवाओं के घेरे का प्रभाव अरुणाचल प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता हैं।

दिल्ली में मौसम का अलग-अलग मिजाज 

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिन के समय खिली तेज धूप के चलते ठंड का असर पूरी तरह से गायब हो गया है। हालांकि रात और सुबह के समय हल्की ठंड का अनुभव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन यानी आज और कल मौसम साफ रहेगा, और दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के अधिक प्रभाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि दिन के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। वायु गुणवत्ता स्तर में भी विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई हैं।

मौसम विभाग ने 7 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम काफी हद तक साफ रहने की संभावना है, और ज्यादा ठंड पड़ने के आसार नहीं हैं। रविवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है। 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और हल्का कोहरा पड़ने की संभावना हैं।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज से शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय विभिन्न इलाकों में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। अगले सात दिनों तक तेलंगाना में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान हैं।

उत्तर भारत में कोहरे के आसार

उत्तर भारत, उत्तर-पूर्वी भारत, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में मौसम का यही हाल अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। ठंड से राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन कुछ इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। 

तेलंगाना में गर्मी बढ़ने की संभावना है, जबकि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?   

बिहार में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। फरवरी के महीने में ही तापमान में यह बढ़ोतरी कृषि के लिए चिंताजनक मानी जा रही है। देर से बुआई किए गए चना और मसूर के पौधों में अभी फूल और फली (दाना) बनने की प्रक्रिया चल रही है। किसानों की चिंता इस बात को लेकर है कि अनुकूल तापमान न होने के कारण पौधों से फूल झड़ रहे हैं, जिससे फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हैं। 

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था ताकि फसलें बेहतर रूप से विकसित हो सकें। हालांकि, प्रदेश में यह तापमान फिलहाल 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो कृषि उत्पादन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं।

Leave a comment