पुणे में लड़की पर किया चाक़ू से जानलेवा हमला, प्रपोसल ठुकराने से नाराज हुआ युवक

पुणे में लड़की पर किया चाक़ू से जानलेवा हमला, प्रपोसल ठुकराने से नाराज हुआ युवक
Last Updated: 13 जुलाई 2023

मंगलवार सुबह पुणे में फिर से एक शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली है | सदाशिव पेठ कॉम्प्लेक्स में एक युवक ने एक लड़की को दिन दहाड़े चाकू मार दिया | आरोपी का नाम शांतनु जाधव बताया जा रहा है | पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने दोस्त के साथ जा रही थी तभी शांतनु ने मोटरसाइकिल रोकी और युवती पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वह चाकू लेकर लड़की के पीछे भी दौड़ा और उस पर चाकू से कई वार किये |

लड़की की चीख सुनकर इकट्ठा हुए लोग 

लड़की की चीख वहां मौजूद लोगों ने सुनी और उन्ही लोगो की मदद से आरोपी शांतनु जाधव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया | लड़की के परिजनों ने पुलिस से आरोपी को फांसी देने की गुहार की है | पुलिस की छानबीन में पता चला की लड़की और आरोपी शांतनु दोनों दोस्त थे | लड़की करीब 10:00 बजे स्कूटी चलाकर कॉलेज जा रही थी। उसी समय शांतनु और उसका एक दोस्त बाइक पर उनसे बात करने के इरादे से उनके पास आये। उसके बाद उनके बीच बहस हुई और फिर शांतनु ने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। युवती के के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आयी है।

यह था मामला

घायल लड़की के मुताबिक उसने शांतनु का प्रपोजल ठुकरा दिया था | लड़की ने पुलिस से कहा कि वह हमेशा मुझे फोन करता था और मेरा पीछा करता था। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से भी की। युवक ने युवती को धमकी भी दी की यदि यदि मेरी शिकायत पुलिस में करोगी तो तुम्हे जान से मार दूंगा | लड़की ने कई बार शांतनु की हरकतों के बारे में अपने परिवार वालो को भी बताया। परिणामस्वरूप, शांतनु ने गुस्से में लड़की पर हमला कर दिया। 

Manoj Lakhe

- Thu, 25 Jan 2024

Keep sword to protect yourself girls

Leave a comment