Weather Update: यूपी-बिहार समेत दस राज्यों में बारिश का अलर्ट, धान किसानों की बढ़ी चिंता, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: यूपी-बिहार समेत दस राज्यों में बारिश का अलर्ट, धान किसानों की बढ़ी चिंता, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?
Last Updated: 6 घंटा पहले

देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से से मानसून की वापसी के साथ ही तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, वहीं दिल्ली और हरियाणा में भी गर्मी में इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)आईएमडी ने सिक्किम, असम, नगालैंड, मेघालय सहित 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

New Delhi: देश के उत्तर-पश्चिम से मानसून की वापसी के साथ ही तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अचानक गर्मी में इजाफा देखा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तापमान में यह वृद्धि अस्थायी है। IMD ने शुक्रवार, 4 अक्टूबर को 10 से अधिक राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज (4 अक्टूबर) को सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और असम में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 8 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तरी-पश्चिमी भारत में मौसम साफ रहने की संभावना है।

राजस्थान में तापमान 40°C

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 27°C और अधिकतम तापमान 38°C तक रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा और हवा में थोड़ी गर्माहट महसूस की जाएगी। इसी बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो रही है, जिससे मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही, मौसम में बढ़ती गर्मी के कारण धान की खेती करने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

कई क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की आशंका

पूर्वी बिहार में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। हालांकि, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की ठंड का अनुभव हो सकता है।

यह भी बता दें कि पिछले दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 36.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 38 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एम मोहपात्रा ने जारी किया पूर्वानुमान

IMD के महानिदेशक एम मोहपात्रा ने बताया कि आमतौर पर सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में तापमान में वृद्धि होती है। हालांकि, इसके बाद यह धीरे-धीरे कम होता है और आर्द्रता का स्तर भी घटता है, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। आईएमडी ने मंगलवार को एक पूर्वानुमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अक्टूबर के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही, अक्टूबर में देशभर में दिन और रात के तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान भी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि साल 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर, अक्टूबर में देशभर में औसतन बारिश का आंकड़ा 75.4 मिमी है।

Leave a comment
 

Latest Columbus News

ट्रेंडिंग News