Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय खिलाडी

🎧 Listen in Audio
0:00

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज़ 19 फरवरी से हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ने का मौका हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। उनकी बल्लेबाजी की खासियत यह है कि एक बार क्रीज पर टिकने के बाद वे बड़े स्कोर बनाने में माहिर हैं। खासतौर पर उनका पुल शॉट दुनिया में बेहतरीन माना जाता है, जिससे वे तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरते हैं।

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाकर रोहित ने अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाई है। यह उनके लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले एक सकारात्मक संकेत है। अब, जब वह लय में लौट चुके हैं, तो टूर्नामेंट में उनके बल्ले से रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। अगर वह टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं और भारत की खिताबी दावेदारी को मजबूती मिल सकती हैं।

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर के 268 मैचों में अब तक 338 छक्के लगाए हैं। अगर वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 14 और छक्के लगाने में कामयाब होते हैं, तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351 छक्के) को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल, रोहित इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल 331 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

इसके अलावा, अगर रोहित इस टूर्नामेंट में 12 और छक्के जड़ते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज यह मुकाम हासिल नहीं कर पाया है। भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने हैं और अगर टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो कुल पांच मैच होंगे। ऐसे में रोहित के पास इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने का शानदार मौका रहेगा।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

* शाहिद अफरीदी - 351 छक्के
* रोहित शर्मा - 338 छक्के
* क्रिस गेल- 331 छक्के
* सनथ जयसूर्या - 270 छक्के
* महेंद्र सिंह धोनी - 229 छक्के

Leave a comment