Sports News: पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगेसी को शतरंज में शानदार रेटिंग हासिल करने पर दी बधाई, कहा- "यह एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि"

Sports News: पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगेसी को शतरंज में शानदार रेटिंग हासिल करने पर दी बधाई, कहा-
Last Updated: 8 घंटा पहले

ईएलओ 2800 रेटिंग क्लब में शामिल होना शतरंज की दुनिया में असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। यह क्लब बेहद विशेष है, क्योंकि इसमें प्रवेश करना शतरंज के शिखर पर पहुंचने का संकेत है। इतिहास में अब तक केवल 16 खिलाड़ियों ने 2800 ईएलओ अंकों का आंकड़ा पार किया है, और यह दर्शाता है कि उन्होंने अपने खेल को उच्चतम स्तर तक विकसित किया हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक बताया। प्रधानमंत्री ने अर्जुन के लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 अंक पार करने को एक असाधारण उपलब्धि बताया, जो केवल अर्जुन की व्यक्तिगत सफलता है बल्कि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। अर्जुन, पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद, 2800 ईएलओ रेटिंग पार करने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि अर्जुन की इस सफलता से प्रेरित होकर और भी युवा शतरंज को अपनाएंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरेंगे।

पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई

ईएलओ 2800 रेटिंग क्लब में शामिल होना किसी भी शतरंज खिलाड़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह क्लब बेहद चुनिंदा है, और अब तक केवल 16 खिलाड़ी ही इस स्तर को पार कर पाए हैं। अर्जुन एरिगैसी ने हाल ही में 2800 का आंकड़ा पार कर अपनी रेटिंग 2802.1 तक पहुंचाई है। अर्जुन ने हंगरी के बुडापेस्ट में हुए शतरंज ओलंपियाड में भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीसरे बोर्ड पर खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 राउंड में नौ जीत और दो ड्रॉ दिए, जिससे भारत की टीम को मजबूत बढ़त मिली और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय शतरंज जगत में ऊंचा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को 2800 ईएलओ रेटिंग पार करने के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, "लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 अंक का आंकड़ा पार करने के लिए अर्जुन एरिगैसी को बधाई! यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। उनकी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ता हमारे पूरे देश को गौरवान्वित करती है। एक महान व्यक्तिगत उपलब्धि होने के अलावा, यह कई और युवाओं को शतरंज खेलने और वैश्विक मंच पर चमकने के लिए प्रेरित करेगा। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"

अर्जुन एरिगैसी की शतरंज शैली  बदलाव

अर्जुन एरिगैसी की शतरंज शैली में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। शुरुआत में उन्हें एक "स्थितिगत खिलाड़ी" के रूप में जाना जाता था, जो खेल में स्थिरता और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते थे। लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने खेल में आक्रामकता और विविधता लाई, जिससे उनकी शैली में संतुलन और गहराई आई, और अब उनका नाम दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में गिना जाता हैं।

अर्जुन का ग्रैंडमास्टर बनने का सफर बहुत कम उम्र में शुरू हुआ। उन्होंने 2017 में इंटरनेशनल मास्टर का खिताब अर्जित किया और इसके एक साल बाद, मात्र 14 वर्ष की आयु में, ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया। इस सफर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें 2017 में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-14 डिवीजन में उपविजेता बनना शामिल हैं। 

Leave a comment