Paris Olympics 2024: भारत का 6 पदक के साथ पेरिस ओलंपिक सफर समाप्त; दूसरी बार जीते सर्वाधिक मेडल, जानिए भारत का ओलंपिक इतिहास

Paris Olympics 2024: भारत का 6 पदक के साथ पेरिस ओलंपिक सफर समाप्त; दूसरी बार जीते सर्वाधिक मेडल, जानिए भारत का ओलंपिक इतिहास
Last Updated: 12 अगस्त 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी नॉर्थ पेरिस के स्टेड डे फ्रांस में आयोजित की गई। भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समापन समारोह में ध्वजवाहक बने। भारत का अभियान एक रजत और पांच कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई को हुआ था और शुरू रविवार (११ अगस्त) को रंगारंग कार्यक्रम के समापन हो गया। भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हाथों में तिरंगा थामे भारत के लिए ध्वजवाहक बने थे। भारत ने पिछले 2021 टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण के साथ कुल सात पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार भारत का सफर एक रजत और पांच कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ।

पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक

1. नीरज चोपड़ा (भाला फेंक) - रजत पदक

2. मनु भाकर (निशानेबाजी) - कांस्य पदक

3. सरबजोत और मनु (निशानेबाजी) - कांस्य पदक

4. स्वप्निल कुसाले (निशानेबाजी) - कांस्य पदक

5. अमन सहरावत (कुश्ती) - कांस्य पदक

6. भारतीय हॉकी टीम - कांस्य पदक

भारत ने साल 1900 में की ओलंपिक खेलों की शुरुआत

बता दें भारत ने पहली बार साल 1900 में आयोजित पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। उस दौरान नॉर्मन प्रिचर्ड ने भारत का प्रतिनिधित् किया था। उन्होंने 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर हर्डल रेस में देश के लिए 2 रजत पदक हासिल किए थे। उइके बाद भारत ने साल 1920 में एंटवर्प ओलंपिक में 5 सदस्यीय दल भेजा, जिसमे भारत के 3 एथलेटिक्स और दो रेसलिंग खाली हाथ रहना पड़ा था।

* पेरिस ओलंपिक 1924 में भारत ने 13 सदस्यीय दल भेजा, लेकिन निराशा हाथ लगी थी।

* एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 ने 22 सदस्यीय दल, जिसमें मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने एक गोल् मेडल जीता था।

* लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1932 और बर्लिन ओलंपिक 1936 में भारतीय टीम ने गोल् मेडल हासिल किया था।

* द्वितीय विश्व युद्ध के चलते 1940 और 1944 में ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं हुआ था।

आजादी के बाद भारत का ओलंपिक सफर

* लंदन ओलंपिक 1948 में भारत ने स्वतंत्र देश के रूप में भाग लिया और होकि टीम ने गोल्ड जीता था।

* हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में हॉकी टीम ने गोल्ड पर कब्जा किया था।

* मेलबर्न ओलंपिक 1956 में भी भारतीय हॉकी टीम सोना जीता था।

* रोम ओलंपिक 1960 में हॉकी टीम को सिल्वर मेडल हासिल हुआ।

* टोक्यो  ओलंपिक 1964 में  फिर से होकि टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

* मेक्सिको ओलंपिक 1968 और म्यूनिख ओलंपिक 1972 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन् मेडल पर कब्जा किया।

* मॉन्ट्रियल ओलंपिक 1976 में भारत के हाथ निराशा लगी थी।

* मास्को ओलंपिक 1980 में हॉकी टीम ने सोना जीता था।

* लॉस एंजिल्स ओलंपिक 1984, सियोल ओलंपिक 1988, बार्सिलोना ओलंपिक 1992 में भारत पदक के के बिना स्वदेश लौटा था।

* अटलांटा ओलंपिक 1996 में भारत को पदक नसीब नहीं खुला था।

* सिडनी ओलंपिक 2000 में वेटलिफ्टर में कर्णम मालेश्वरी ने कांस् पदक हासिल किया।

* एथेंस ओलंपिक 2004 में मेंस ट्रैप में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारत की झोली में रजत पदक डाला।

* बीजिंग ओलंपिक 2008 में भारत के खाते में कुल 3 मेडल आए थे।

* लंदन ओलंपिक 2012 में भारत ने सबसे ज्यादा 6 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।

* रियो ओलंपिक 2016 में बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने रजत और कुश्ती में साक्षी मलिक ने कांस् पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया।

* टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने सबसे ज्यादा 7 मेडल जीतकर अपना साल 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

Leave a comment