Paris Paralympics 2024 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में सुमित-भाग्यश्री बने ध्वजवाहक, भारतीय दल ने तिरंगे के साथ की एंट्री, देखें...

Paris Paralympics 2024 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में सुमित-भाग्यश्री बने ध्वजवाहक, भारतीय दल ने तिरंगे के साथ की एंट्री, देखें...
Last Updated: 29 अगस्त 2024

 

पेरिस पैरालंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह 28 अगस्त को भव्य तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय एथलीट सफेद रंग और तिरंगे के पैटर्न में सजी हुई पोशाक पहने हुए दिखाई दिए। इस समारोह में भारत के ध्वजवाहक के रूप में सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव ने भाग लिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस पेरालंपिक 2024 खेलों की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है, जिसमें भारत की 84 सदस्यीय टीम भाग लेने पहुंची है। यह भारत का पेरिस पैरालंपिक में सबसे बड़ा दल है, जो 12 विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करेगा। 28 अगस्त को पेरिस पैरालंपिक का उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस समारोह में भारत के ध्वजवाहक के रूप में सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव उपस्थित रहे। दोनों ने तिरंगे को गर्व के साथ लेकर एंट्री की और उनके साथ पूरा भारतीय दल रहा। उद्घाटन समारोह का आयोजन प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड (पेरिस का सबसे बड़ा स्क्वायर) और चैंप्स-एलिसीस जैसे प्रतिष्ठित स्थलों पर किया गया।

Paris Paralympics 2024 का हुआ आगाज

बता दें साल 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 54 खिलाड़ियों ने 9 विभिन्न खेलों में भाग लिया था। इस दौरान, भारत ने कुल 19 पदक (5 स्वर्ण, 8 रजत, और 6 कांस्य) जीते थे, जो कि अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। ऐसे में, पेरिस पैरालंपिक 2024 में सभी को उम्मीद है कि भारतीय एथलीट इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होंगे। जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल और शॉटपुट स्टार भाग्यश्री जाधव ने बुधवार, 28 अगस्त को पेरिस पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत का नेतृत्व किया।

दुनिया भर के184 देशों के एथलीट दिखाएंगे अपना दम

पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत एक भव्य परेड के साथ हुई, जो प्रतिष्ठित चैंप्स-एलिसीज पर आयोजित की गई, जिसमें दुनिया के 184 देशों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। उद्घाटन समारोह में 6,000 एथलीट और अधिकारी उपस्थित थे। यह भी बताना महत्वपूर्ण है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के 30 से अधिक सदस्यों ने पेरिस के प्रमुख सार्वजनिक स्थान, प्लेस दे ला कॉनकॉर्ड पर आयोजित नेशन्स परेड में भाग लिया।

मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य की छोटी सी टीम

पेरिस पैरालंपिक का आगाज, चीन के खिलाड़ियों में दिखा गजब का जोश

पैरालंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टानगुएट खास सन्देश

पेरिस के स्थानीय समय अनुसार उद्घाटन समारोह 28 अगस्त की रात लगभग 8 बजे आरंभ हुआ। करीब दो घंटे तक चली 167 प्रतिभागी देशों की परेड के बाद, पैरालंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टानगुएट ने सभी देशों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पैरालंपिक खेलों की शुरुआत और बड़ी संख्या में प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों की उपस्थिति, चुनौतियों के बावजूद कभी हार मानने के जज्बे का जीवंत उदाहरण है और यह खेल जगत में एक अद्वितीय क्रांति का प्रतीक है। उन्होंने 4400 से अधिक खिलाड़ियों को पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा माना हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने खेलों का उद्धघाटन

उद्घाटन समारोह में इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी के प्रमुख एंड्रयू पारसंस ने कहा कि पेरिस पैरालंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाले 4400 से अधिक खिलाड़ी दुनिया के 1.3 अरब दिव्यांगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 167 देशों के खिलाड़ी, जो पेरिस पहुंचे हैं, का जज़्बा इस बात का प्रमाण है कि वैश्विक शक्तियों के बीच संघर्ष के इस समय में भी खेल सभी को एकजुट रखने की क्षमता रखता है। पारसंस ने कहा कि पेरिस से यह संदेश जाएगा कि हर व्यक्ति को समानता और समावेशी समाज में पूरे सम्मान और अधिकार के साथ जीने का हक है। समारोह के अंत में, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने पैरालंपिक खेलों के शुरू होने की आधिकारिक घोषणा की।

 

 

Leave a comment