NASA: पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा एक बड़ा खतरा, स्पेस एजेंसी NASA ने जारी किया अलर्ट, जानिए परेशान क्यों हैं साइंटिस्ट?

🎧 Listen in Audio
0:00

नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एस्टेरॉयड 2024 YR4 के बारे में चेतावनी जारी की है, जो पृथ्वी के करीब आ सकता है। इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना है। यह भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान, नाइजीरिया, वेनेजुएला, कोलंबिया और इक्वाडोर जैसे देशों को प्रभावित कर सकता हैं।

एस्टेरॉयड 2024 YR4: नासा ने हाल ही में एक एस्टेरॉयड 2024 YR4 को लेकर चेतावनी जारी की है, जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह एस्टेरॉयड इतना खतरनाक है कि यदि यह धरती से टकराता है, तो किसी भी बड़े शहर को पूरी तरह नष्ट कर सकता है। नासा के अनुसार, 2032 तक इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना 3.1% है। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले महीनों में इसके पथ की सटीक गणना के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तव में पृथ्वी से टकराएगा या नहीं। 

वैज्ञानिक क्यों परेशान हैं?

अगले माह से 2024 YR4 एस्टेरॉयड की निगरानी जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप करेगा। प्लेनेटरी सोसाइटी के चीफ साइंटिस्ट ब्रूस बेट्स ने कहा कि वह घबराए।हुए नहीं हैं, लेकिन जब किसी एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की आशंका बढ़ती है, तो चिंता स्वाभाविक होती है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे ज्यादा डेटा मिलेगा, टकराने की संभावना कम या शून्य भी हो सकती हैं।

एस्टेरॉयड कितना बड़ा है?

2024 YR4 एस्टेरॉयड का पहली बार 27 दिसंबर 2024 को चिली के El Sauce Observatory द्वारा पता लगाया गया था। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसकी चमक के आधार पर इसका आकार 130 से 300 फीट (40-90 मीटर) चौड़ा हो सकता है। संकेतों के विश्लेषण से पता चलता है कि यह दुर्लभ धातु से बना हुआ हैं।

कितना नुकसान कर सकता है और कहां?

अगर यह पृथ्वी से टकराता है, तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता है। ब्लास्ट की शक्ति 8 मेगाटन TNT के बराबर हो सकती है, जो हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 500 गुना अधिक होगी। संभावित प्रभाव वाले क्षेत्र: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया, सूडान, नाइजीरिया, वेनेजुएला, कोलंबिया और इक्वाडोर।

कब तक टकरा सकता है?

इंटरनेशनल एस्टेरॉयड वार्निंग नेटवर्क ने 29 जनवरी को इसके लिए चेतावनी जारी की थी। तब इसकी टकराने की संभावना 1% थी, लेकिन अब यह बढ़कर 3.1% हो गई है। नासा के अनुसार, 22 दिसंबर 2032 को इसके पृथ्वी से टकराने की आशंका है। इस पर इंटरनेशनल एस्टेरॉयड वार्निंग नेटवर्क लगातार नजर रखे हुए हैं।

Leave a comment