अमेजन ने भारत में डिजिटल इकोनॉमी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए 2030 तक 35 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य तकनीकी विकास, रोजगार सृजन, MSMEs डिजिटलाइजेशन और एक्सपोर्ट ग्रोथ को तेजी देना है।
Amazon India Investment plan: भारत में डिजिटल इकोनॉमी, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और ई-कॉमर्स ग्रोथ को मजबूत करने के लिए अमेजन ने 2030 तक 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा उस समय आई जब भारत सरकार तकनीकी विकास, नौकरी सृजन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर तेजी से फोकस कर रही है।
इससे कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की मुलाकात हुई थी, जहाँ AI इकोसिस्टम को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। अमेजन का यह निवेश भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार को नई गति देगा और तकनीकी क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अमेजन का 2030 इन्वेस्टमेंट प्लान
अमेजन ने पहले ही तेलंगाना और महाराष्ट्र में डेटा सेंटर एक्सपेंशन के लिए 12.7 अरब डॉलर का निवेश घोषित किया था। नए ऐडिशन के बाद कुल निवेश 35 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। कंपनी ने बताया कि 2010 से अब तक भारत में उसका कुल निवेश 40 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुका है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, कर्मचारी भुगतान और ऑपरेशंस शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, नया निवेश तीन प्रमुख पिलर्स पर आधारित होगा: AI-based digitalisation, export growth और job creation। यह रणनीति भारत के डिजिटल विकास लक्ष्य और ‘विकसित भारत 2047’ विजन के अनुरूप है।
कंपनी ने 2013 में अपना मार्केटप्लेस बिज़नेस भारत में शुरू किया था और पिछले एक दशक में लाखों छोटे व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया है। अमेजन चाहती है कि नए निवेश के जरिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी आए, इनोवेशन को बढ़ावा मिले और भारत ग्लोबल ई-कॉमर्स हब के रूप में और मजबूत हो।
AI, Innovation और Jobs पर फोकस
दिल्ली में आयोजित Amazon Smbhav इवेंट के दौरान कंपनी के सीनियर वीपी अमित अग्रवाल ने कहा कि अमेजन भारत की डिजिटल यात्रा का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली मानता है। उन्होंने कहा कि अमेजन छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार निवेश करता रहा है, जिससे लाखों नौकरियां बनी हैं और मेड-इन-इंडिया उत्पादों को वैश्विक बाजार में स्थान मिला है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि आने वाले वर्षों में वह AI को भारत के करोड़ों लोगों तक पहुंचाने पर फोकस करेगी। इसके लिए अमेजन 10 लाख रोजगार अवसर बनाने, AI-based tools को MSMEs के लिए सुलभ करने और ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को 2030 तक 80 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है।
Accelerate Exports Initiative क्या है
अमेजन ने बुधवार को “Accelerate Exports” नामक नई पहल लॉन्च की। यह initiative मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके तहत अमेजन 10 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स में ऑन-ग्राउंड कैंप आयोजित करेगा, जिनमें तिरुपुर, कानपुर और सूरत प्रमुख हैं। इस initiative के जरिए छोटे निर्माताओं को डिजिटल आंत्रप्रेन्योरशिप के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे उनका ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ सके।
अमेजन ने Apparel Export Promotion Council of India के साथ साझेदारी भी की है ताकि परिधान उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत उपस्थिति मिल सके। कंपनी का कहना है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी है और सही डिजिटल सपोर्ट के साथ एक्सपोर्ट में बड़ी वृद्धि संभव है।
Keystone Strategy Report के मुख्य निष्कर्ष
Smbhav समिट में पेश की गई Keystone Strategy की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेजन ने अब तक 1.2 करोड़ से अधिक छोटे व्यवसायों को डिजिटाइज किया है। इसके साथ ही कंपनी ने 20 अरब डॉलर से अधिक के ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम किया और देश में लगभग 28 लाख प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनाए।
रिपोर्ट में 2030 तक के लक्ष्यों पर भी प्रकाश डाला गया। इनमें शामिल हैं:
- 80 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात
- 1.4 करोड़ छोटे व्यवसायों तक AI तकनीक पहुंचाना
- सरकारी स्कूलों के 40 लाख छात्रों को AI शिक्षा प्रदान करना
अमेजन का मानना है कि डिजिटल शिक्षा और AI स्किलिंग भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।











