U&i ने भारतीय बाजार में किफायती दामों पर नए TWS ईयरबड्स, वायरलेस नेकबैंड, 20,000mAh पावर बैंक और फास्ट चार्जर लॉन्च किए हैं। ₹349 से शुरू होने वाले ये प्रोडक्ट्स लंबा बैकअप, लेटेस्ट ब्लूटूथ और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट को टारगेट करते हैं।
U&i New Audio and Charging Products: टेक एक्सेसरी ब्रांड U&i ने भारत में बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नए TWS ईयरबड्स, वायरलेस नेकबैंड, हाई कैपेसिटी पावर बैंक और फास्ट चार्जर लॉन्च किए हैं। ये प्रोडक्ट्स देशभर के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने यह कदम बढ़ती वायरलेस ऑडियो और फास्ट चार्जिंग की मांग को देखते हुए उठाया है। लंबा बैटरी बैकअप, गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ U&i किफायती सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।
नए वायरलेस नेकबैंड में लंबा बैकअप
U&i ने दो नए वायरलेस नेकबैंड पेश किए हैं। UiNB 8244 ROAR Series में 50 घंटे तक का प्लेबैक, नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी, Bluetooth v5.4 और Type-C चार्जिंग दी गई है। वहीं UiNB 2979 Entry Star 79 हल्के डिजाइन के साथ आता है और इसमें 22 घंटे का प्लेबैक, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और कई कलर ऑप्शन मिलते हैं।

TWS ईयरबड्स में गेमिंग और कॉलिंग पर फोकस
कंपनी ने TWS 5400 Leaf Series और TWS 7344 Entry Star 81 ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। Leaf Series में 60 घंटे तक का प्लेबैक, गेमिंग के लिए 40ms लो-लेटेंसी मोड और IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस मिलता है। Entry Star 81 मॉडल में क्वाड-माइक सपोर्ट, Bluetooth v5.4 और बेहतर कॉलिंग के लिए स्टीरियो साउंड दिया गया है।
20,000mAh पावर बैंक और 100W फास्ट चार्जर
चार्जिंग सेगमेंट में U&i ने UiPB 7362 Entry Star 74 पावर बैंक उतारा है, जिसमें 20,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, PD और QC सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा UiCH 3924 Fix Series चार्जर 100W आउटपुट और सेफ्टी प्रोटेक्शन के साथ आता है। UiCH 3573 Machine Series एक यूनिवर्सल ट्रैवल चार्जर है, जो 200 से ज्यादा देशों में सपोर्ट करता है।
कीमत और उपलब्धता
- UiNB 2979 Entry Star 79 नेकबैंड: ₹349
- UiNB 8244 ROAR Series नेकबैंड: ₹499
- TWS 7344 Entry Star 81 ईयरबड्स: ₹549
- TWS 5400 Leaf Series ईयरबड्स: ₹699
- UiPB 7362 Entry Star 74 पावर बैंक: ₹1,049
- UiCH 3573 Machine Series ट्रैवल चार्जर: ₹449
- UiCH 3924 Fix Series चार्जर: ₹599
कम कीमत और दमदार फीचर्स के साथ U&i ने बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।













