आज लॉन्च होगा OnePlus 15, जानें क्या होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत

OnePlus 15 आज चीन में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,300mAh बैटरी और 165Hz AMOLED डिस्प्ले होगी। भारत में कीमत करीब ₹70,000।

OnePlus आज चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 7,300mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। भारत में इसे अगले महीने 70,000-75,000 रुपये की अनुमानित कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15 Launch: चीन में आज OnePlus अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जो OnePlus 13 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी ने 14 सीरीज को स्किप करते हुए सीधे OnePlus 15 पेश किया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,300mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। भारत में इसका लॉन्च 12 नवंबर को हो सकता है और कीमत 70,000 से 75,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है।

भारत में अगले महीने आ सकता है फोन

वनप्लस आज अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 चीन में लॉन्च करने जा रही है। दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और आकर्षक डिजाइन वाले इस फोन को अगले महीने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में इसका लॉन्च 12 नवंबर को होगा। यह मॉडल OnePlus 13 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने 14 सीरीज़ को स्किप किया है क्योंकि चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

OnePlus 15 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यह वनप्लस का अब तक का सबसे तेज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। फोन के रियर में OnePlus 13s जैसा स्क्वेयर शेप कैमरा मॉड्यूल और नैनो सेरेमिक मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। कंपनी इसे नए “सैंडस्ट्रॉम” कलर में लॉन्च करने की तैयारी में है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। चीन में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ColorOS 16 पर रन करेगा, जबकि भारत में यह OxygenOS 16 (Android 16 बेस्ड) के साथ आएगा। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान ओवरहीटिंग रोकने में मदद करेगा।

कैमरा और बैटरी

OnePlus 15 में 50MP प्राइमरी लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पावर के लिए फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

कीमत और मुकाबला

कंपनी ने अभी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमत 70,000 से 75,000 रुपये के बीच हो सकती है। भारत में इस फोन का सीधा मुकाबला Xiaomi 15 से होगा, जिसमें वही Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। शाओमी 15 की कीमत भारत में ₹64,999 है।

Leave a comment