आकांक्षा पुरी ने खोले अपनी लव लाइफ के राज: धर्म, रिश्ते और भविष्य की प्लानिंग पर बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने अपनी लव लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इंटरव्यू में उन्होंने धर्म, रिश्ते और शादी को लेकर अपने विचार स्पष्ट किए। जानें क्या है उनकी

आकांक्षा पुरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेबाकी से बातें की हैं। कुछ समय पहले उनका नाम भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ा गया था, जो पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। 

एंटरटेनमेंट: टेलीविजन और फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा पुरी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली आकांक्षा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने एक्स बॉयफ्रेंड, धार्मिक मतभेद, और मां बनने की तैयारी जैसे कई निजी पहलुओं पर खुलकर बात की।

धार्मिक मतभेद बना रिश्ता टूटने की वजह

फिल्मीज्ञान को दिए एक साक्षात्कार में आकांक्षा ने अपने एक पूर्व प्रेमी के बारे में बताया कि वह व्यक्ति बेहद धार्मिक और पारिवारिक मूल्यों को मानने वाला था, जबकि आकांक्षा उस समय इन चीजों को उतनी अहमियत नहीं देती थीं। उन्होंने कहा, वो बहुत धार्मिक थे और फैमिली को बहुत वैल्यू देते थे, जो मैं नहीं कर पाती थी। इस कारणवश, उनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका।

आकांक्षा पुरी ने खोले अपनी लव लाइफ के राज: धर्म, रिश्ते और भविष्य की प्लानिंग पर बोलीं एक्ट्रेस

आकांक्षा ने यह भी स्वीकार किया कि अपने उस एक्स के साथ समय बिताकर उन्होंने खुद में बड़ा बदलाव महसूस किया। "मैं पहले बहुत इंट्रोवर्ड थी, लेकिन उन्होंने मुझे खुद के साथ रहना सिखाया। आज अगर मैं आत्मनिर्भर और सोशल हूं, तो इसका श्रेय उन्हें जाता है।" उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार अगर किस्मत में होता है तो वो खुद-ब-खुद मिल जाता है, ढूंढ़ना नहीं पड़ता।

फ्रीज करवाए एग्स, सिंगल मदर बनने को तैयार

आकांक्षा पुरी की सोच आज की आधुनिक महिलाओं को प्रेरित करती है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए थे ताकि भविष्य में जब भी वह मां बनने का निर्णय लें, तो उसके लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा, "अगर मुझे सिंगल मदर बनना होगा तो मैं वो भी बन सकती हूं। अगर साथ मिला तो ठीक, ना मिला तो भी कोई बात नहीं।" उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस निर्णय में उनकी मां ने उनका पूरा समर्थन किया।

आकांक्षा पुरी की लव लाइफ अक्सर मीडिया की नजरों में रही है। सबसे पहले उनका रिश्ता पारस छाबड़ा से जुड़ा था, जो कि "बिग बॉस" फेम हैं। दोनों का रिश्ता उस वक्त खत्म हुआ जब पारस 'बिग बॉस' में शामिल हुए। इसके बाद आकांक्षा ने सिंगिंग रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' में हिस्सा लिया, जहां वह गायक मीका सिंह की पसंद बनीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया।

आकांक्षा पुरी ने खोले अपनी लव लाइफ के राज: धर्म, रिश्ते और भविष्य की प्लानिंग पर बोलीं एक्ट्रेस

खेसारी लाल यादव संग रिश्ते की चर्चा

कुछ समय पहले आकांक्षा का नाम भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से भी जुड़ा। यह खबर इसलिए ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि खेसारी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते की कभी पुष्टि नहीं की। आकांक्षा पुरी का नाम उस वक्त भी चर्चा में आया जब उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी' के दौरान जद हदीद के साथ ऑन-स्क्रीन लिपलॉक किया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी और उनकी छवि को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

Leave a comment