आंध्र प्रदेश में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी प्रोजेक्ट, सालाना 1,000 एयरक्राफ्ट का होगा उत्पादन

आंध्र प्रदेश में Sky Factory से भारत में सालाना 1,000 eVTOL एयर टैक्सी का उत्पादन शुरू होगा, जो देश को इलेक्ट्रिक एयर मोबिलिटी का केंद्र बनाएगा।
आंध्र प्रदेश में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी प्रोजेक्ट, सालाना 1,000 एयरक्राफ्ट का होगा उत्पादन

आंध्र प्रदेश सरकार ने सरला एविएशन के साथ मिलकर Sky Factory स्थापित करने की योजना बनाई है। यह भारत का पहला गीगा-स्केल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी हब होगा, जिसमें सालाना 1,000 एयरक्राफ्ट का उत्पादन और उन्नत R&D सुविधा शामिल होगी।

New Delhi: आंध्र प्रदेश सरकार ने कर्नाटक की सरला एविएशन के साथ साझेदारी कर भारत का पहला गीगा-स्केल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई है। यह सुविधा दुनिया के सबसे बड़े eVTOL (Electric Vertical Take-Off and Landing) प्रोडक्शन सेंटर्स में शामिल होगी। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा की गई है, जिन्होंने दो साल के भीतर राज्य में ड्रोन टैक्सी शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

अनंतपुर में बनेगी Sky Factory

प्रोजेक्ट के तहत अनंतपुर में ‘Sky Factory’ तैयार की जाएगी, जिसे कैलिफोर्निया और म्यूनिख जैसे ग्लोबल एडवांस्ड एयर-मोबिलिटी हब्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ₹1,300 करोड़ का निवेश होगा और यह दुनियाभर में सबसे महत्वाकांक्षी eVTOL प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। सरला एविएशन को इस परियोजना के लिए फंडिंग Accel से मिली है।

CII पार्टनरशिप समिट में हुआ बड़ा करार

CII पार्टनरशिप समिट 2025 के दौरान सरला एविएशन और आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (APADCL) ने एक MoU साइन किया, जिससे भारत का पहला इंटीग्रेटेड eVTOL क्लस्टर बनाने का रास्ता साफ हुआ। प्रोजेक्ट के पहले चरण में ₹330 करोड़ का निवेश होगा। इसमें थिम्मासमदुरम में 150 एकड़ का मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग कैंपस बनाया जाएगा। इसमें प्रोडक्शन लाइनें, R&D सेंटर, कंपोजिट लैब्स और DGCA-प्रमाणित 2 किलोमीटर रनवे शामिल होंगे।

रोजगार और विस्तार

साल 2027 तक इस प्रोजेक्ट से 40 हाई-स्किल जॉब्स और 140 अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। फेज-2 में 350 एकड़ और जोड़े जाएंगे।

सालाना 1,000 एयर टैक्सी का उत्पादन

Sky Factory पूरी तरह ऑपरेशनल होने पर सालाना 1,000 अगली पीढ़ी के एयरक्राफ्ट का उत्पादन करेगी। इसमें “शून्य” हाइब्रिड VTOL, भारतीय तकनीक के इलेक्ट्रिकल हार्नेस सिस्टम, लैंडिंग-गियर असेंबली और उन्नत कंपोजिट स्ट्रक्चर शामिल होंगे।

सरला एविएशन का लक्ष्य

सरला एविएशन के को-फाउंडर और CTO राकेश गोंकार ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को अगली उड़ान क्रांति का नर्व सेंटर बनाना है। APADCL इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगी। यह साझेदारी आंध्र प्रदेश को अडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, एयरोस्पेस इनोवेशन और ग्रीन मोबिलिटी का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम साबित होगी।

Leave a comment