स्मार्टफोन ओवरहीटिंग की समस्या का समाधान अब नई थर्मल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में दिख रहा है। यह तकनीक हीट को एक ही दिशा में बाहर निकालती है, जिससे डिवाइस ठंडा रहता है। इसका फायदा फोन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल और एआई सिस्टम्स को भी मिल सकता है।
Smartphone Overheating Solution: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के इंजीनियरों ने एक नई थर्मल टेक्नीक विकसित की है, जो स्मार्टफोन और बैटरी से चलने वाले डिवाइसेस को ओवरहीट होने से बचाने में मदद कर सकती है। यह तकनीक हाल ही में रिसर्च के जरिए सामने आई है और इसका मकसद चार्जिंग, गेमिंग या ज्यादा तापमान में इस्तेमाल के दौरान बढ़ने वाली हीट को कंट्रोल करना है। थर्मल रेक्टिफिकेशन पर आधारित यह सिस्टम हीट को सिर्फ बाहर की दिशा में भेजता है, जिससे डिवाइस की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ बेहतर बनी रह सकती है।
क्यों ओवरहीट हो जाते हैं स्मार्टफोन
आज के स्मार्टफोन और पोर्टेबल डिवाइसेस में हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी होती है। चार्जिंग, गेमिंग या ज्यादा तापमान में इस्तेमाल के दौरान ये तेजी से गर्म हो जाते हैं।
ट्रेडिशनल मैटेरियल में थर्मल एनर्जी किसी भी दिशा में फैल सकती है। इसका नतीजा यह होता है कि बैटरी या प्रोसेसर से निकली गर्मी वापस डिवाइस के अंदर ही घूमती रहती है, जिससे तापमान बढ़ता है और परफॉर्मेंस स्लो हो जाती है।
![]()
नई थर्मल टेक्नीक कैसे करती है काम
यह नई तकनीक थर्मल रेक्टिफिकेशन के सिद्धांत पर आधारित है। इसमें हीट को एक तय दिशा में आगे की ओर भेजा जाता है और रिवर्स हीट फ्लो को रोका जाता है।
रिसर्चर्स ने इसके लिए मैग्नेटिक फील्ड के साथ सेमीकंडक्टर मैटेरियल का इस्तेमाल कर एक खास स्ट्रक्चर तैयार किया है। यह सेटअप डिवाइस के अंदर वन-वे हीट पाथ बनाता है, जिससे गर्मी सीधे बाहर निकल जाती है और हीट-सेंसिटिव हिस्से सुरक्षित रहते हैं।
किन डिवाइसेस को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का असर सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहेगा। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल, सैटेलाइट, हाई-परफॉर्मेंस एआई सिस्टम्स और दूसरे बैटरी-बेस्ड डिवाइसेस में भी किया जा सकता है।
ओवरहीटिंग कम होने से डिवाइसेस की बैटरी लाइफ बढ़ेगी, रिलायबिलिटी बेहतर होगी और उन्हें ज्यादा गर्म माहौल में भी बिना परफॉर्मेंस लॉस के इस्तेमाल किया जा सकेगा।











