Actor Varun Dhawan: फिल्म 'Baby John' के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आएंगे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करेंगे एक्टर, जानिए फिल्म...

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' से दर्शकों को प्रभावित करने की तैयार कर रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें उनका इंटेंस लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा हैं। साउथ एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

Actor Varun Dhawan: फिल्म 'Baby John' के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आएंगे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करेंगे एक्टर, जानिए फिल्म...

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्टर वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' से दर्शको को प्रभावित के लिए साउथ फिल्मों के डायरेक्टर कालीस और जवान के निर्देशक एटली के साथ हाथ मिलाया है।  मेकर्स ने किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और फिल्म की नै रिलीज डेट 25 दिसंबर निर्धारित की है। क्योकि मेकर्स फिल्म को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसने फिल्म को लेकर फैंस के बीच और ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स ने इस एक्शन पैक्ड मूवी से वरुण धवन का एक और नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे वरुण धवन की परफॉर्मेंस किलर नजर आ रही है। वरुण धवन का ये लुक शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से काफी ज्यादा मिलता जुलता हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी।

इंटेंस लुक में दिखेंगे वरुण धवन

Actor Varun Dhawan: फिल्म 'Baby John' के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आएंगे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करेंगे एक्टर, जानिए फिल्म...

फिल्म के नए पोस्टर में बेबी जॉन एक्टर वरुण धवन लंबे गीले बाल, बढ़ी हुई लंबी दाढ़ी और बहुत ही इंटेंस लुक में दिख रहे हैं। उन्हें पोस्टर में देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अभी लड़ाई करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बुरी तरह खत्म कर सकते हैं। पोस्टर में एक तरफ फिल्म की रिलीज डेट और अन्य जानकारियां भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के जरिए वरुण धवन अपने फ़िल्मी करियर में पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे।

कितना है फिल्म का बजट

Actor Varun Dhawan: फिल्म 'Baby John' के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आएंगे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करेंगे एक्टर, जानिए फिल्म...

जानकारी के मुताबिक वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' से साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इनके साथ ही वामिका गब्बी भी इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर अपने करियर की शुरुआत करेगी। इसके अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी लीड रोल में नजर आएंगे। बेबी जॉन एस थमन ने एक म्यूजिक दिया है। बताया कि इस फिल्म के लिए  250 करोड़ रूपये का बजट रखा गया हैं।

जांनकारी के के मुताबिक इस फिल्म में एक्शन का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिलेगा।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में जेम्स बॉन्ड से लेकर जवान जैसी बड़ी फिल्मों का एक्शन डिजाइन करने वाले एक्शन डायरेक्टर्स को भी शामिल किया गया है। वहीं वरुण धवन ने फिल्म के कई एक्शन सीन्स खुद ही शूट करने की बात कहकर बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से साफ-साफ मना कर दिया।

Leave a comment