AI Impact Expo 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन, कल से शुरू होगा मेगा आयोजन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक India AI Impact Expo होगा। 13 देशों, 600 स्टार्टअप्स और सैकड़ों पवेलियन में AI के वास्तविक उपयोग दिखेंगे।

India AI Impact Expo 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। 70 हजार वर्ग मीटर में फैले इस आयोजन में 13 देशों, 600 स्टार्टअप्स और सैकड़ों पवेलियन के जरिए AI के वास्तविक उपयोग दिखाए जाएंगे।

India AI Impact Expo 2026: भारत की AI ताकत को वैश्विक मंच पर दिखाने के लिए यह मेगा इवेंट 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों, इंडस्ट्री लीडर्स, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 13 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य यह दिखाना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, गवर्नेंस और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में वास्तविक बदलाव ला रही है और भारत को ग्लोबल AI सहयोग का अहम केंद्र बना रही है।

भारत मंडपम में AI की सबसे बड़ी झलक

India AI Impact Expo 2026 करीब 70 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और 10 अलग-अलग एरिना में आयोजित किया जाएगा। यहां केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालय, इंडस्ट्री लीडर्स और इनोवेटर्स AI के वास्तविक उपयोग के मॉडल पेश करेंगे।

आयोजन का फोकस इस बात पर रहेगा कि AI तकनीक कैसे आम लोगों की जिंदगी से जुड़ रही है और स्वास्थ्य, शिक्षा, गवर्नेंस जैसे सेक्टर्स में बदलाव ला रही है।

13 देशों की भागीदारी, ग्लोबल सहयोग पर जोर

एक्सपो में 13 देशों के कंट्री पवेलियन शामिल होंगे, जहां ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, जर्मनी, यूके, नीदरलैंड्स और यूएई जैसे देश अपनी AI क्षमताएं प्रदर्शित करेंगे। इसका मकसद भारत और दुनिया के बीच टेक्नोलॉजी सहयोग को मजबूत करना है।

आयोजकों के मुताबिक, यह मंच भारत को वैश्विक AI नेटवर्क का अहम हिस्सा बनाने में मदद करेगा और नीति व नवाचार के बीच सेतु का काम करेगा।

600 स्टार्टअप्स दिखाएंगे रियल वर्ल्ड AI सॉल्यूशंस

India AI Impact Expo में 300 से ज्यादा क्यूरेटेड पवेलियन और लाइव डेमो होंगे। 600 से अधिक स्टार्टअप्स ऐसे AI सॉल्यूशंस पेश करेंगे, जो पहले से जमीन पर इस्तेमाल हो रहे हैं।

People, Planet और Progress थीम पर आधारित यह प्रदर्शन बताएगा कि AI कैसे पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास और आर्थिक प्रगति में योगदान दे रहा है। आयोजकों को पांच दिनों में 2.5 लाख से ज्यादा विजिटर्स के आने की उम्मीद है।

Leave a comment