AI Pet Translator: चीन का नया डिवाइस जानवरों की आवाज समझने का करता है दावा

चीन की Meng Xiaoyi कंपनी ने AI Pet Translator लॉन्च किया है। यह स्मार्ट कॉलर जानवरों की आवाज और बॉडी लैंग्वेज समझने का दावा करता है।

चीन की कंपनी Meng Xiaoyi ने AI आधारित Pet Translator डिवाइस पेश किया है, जो जानवरों की आवाज और बॉडी लैंग्वेज को समझने का दावा करता है। कंपनी ने इसकी 95% सटीकता और हजारों प्री-ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है।

AI Pet Translator: AI तकनीक अब इंसानों और पालतू जानवरों के बीच संवाद को आसान बनाने की दिशा में भी पहुंच चुकी है। चीन के स्टार्टअप Meng Xiaoyi ने एक ऐसा स्मार्ट कॉलर पेश किया है, जो पालतू जानवरों की आवाज और गतिविधियों को ट्रैक कर उनकी भावनाओं को समझने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस रियल टाइम में जानवरों के व्यवहार का विश्लेषण कर सकता है।

कैसे काम करता है AI Pet Translator?

Meng Xiaoyi का यह डिवाइस एक स्मार्ट कॉलर की तरह काम करता है, जिसे पालतू जानवर की गर्दन में बांधा जाता है। इसमें AI आधारित सिस्टम लगाया गया है, जो जानवरों की आवाज, हरकत और बॉडी लैंग्वेज को लगातार ट्रैक करता रहता है।

AI Pet Translator: चीन का नया डिवाइस जानवरों की आवाज समझने का करता है दावा

कंपनी के अनुसार यह तकनीक जानवरों के भौंकने, म्याऊं करने, चलने-फिरने और व्यवहार के पैटर्न को समझकर उनकी भावनाओं का अनुमान लगाती है। इसके बाद यह जानकारी इंसानी भाषा में यूजर तक पहुंचाई जाती है।

अलीबाबा क्लाउड के AI मॉडल का इस्तेमाल

यह डिवाइस Alibaba Cloud के Qwen Large Language Model पर आधारित AI तकनीक से लैस बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि सिस्टम के पास जानवरों की आवाजों और व्यवहार का बड़ा डेटा बेस मौजूद है, जिसकी मदद से यह भावनाओं और संकेतों को पहचान पाता है।

AI मॉडल खुशी, डर, गुस्सा या बेचैनी जैसी स्थितियों को डिकोड करने का प्रयास करता है। हालांकि यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में मानी जा रही है।

कीमत और प्री-ऑर्डर को लेकर चर्चा

कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत 799 युआन रखी है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 11 हजार रुपये से ज्यादा बैठती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई से शुरू हुई प्री-बुकिंग के बाद इसे 10 हजार से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं।

इस तेज प्रतिक्रिया के बाद यह गैजेट सोशल मीडिया और टेक जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

95% सटीकता के दावे पर सवाल

Meng Xiaoyi का दावा है कि उसका AI Pet Translator करीब 95 प्रतिशत सटीकता से जानवरों के व्यवहार को समझ सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस दावे को साबित करने वाले विस्तृत टेस्ट डेटा या किसी स्वतंत्र रिसर्च रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नियंत्रित वातावरण में यह तकनीक बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन वास्तविक परिस्थितियों में इसकी सटीकता और भरोसेमंद प्रदर्शन की जांच अभी बाकी है।

Leave a comment