Ai+ Nova Flip 5G भारत में लॉन्च, 29,999 रुपये में मिलेगा 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले

Ai+ Nova Flip 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300X प्रोसेसर और 8GB RAM मिलती है।

Ai+ ने भारत में अपना नया Flip 5G स्मार्टफोन Ai+ Nova Flip 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर, 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 8GB RAM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 Ai+ Nova Flip 5G:फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे यूजर्स के लिए Ai+ ने नया Ai+ Nova Flip 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन प्रीमियम फ्लिप डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ किफायती कीमत में आता है। खास बात यह है कि यह 30 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होने वाले चुनिंदा Flip 5G स्मार्टफोन में शामिल हो गया है।

Ai+ Nova Flip 5G की कीमत और उपलब्धता

Ai+ Nova Flip 5G को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी गई है।

कंपनी के अनुसार यह शुरुआती लॉन्च ऑफर का हिस्सा है। फोन फिलहाल सिर्फ Flipkartपर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे Glacier White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले और डिजाइन में क्या खास?

फोन में अंदर की तरफ 6.9 इंच की AMOLED मेन डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 443 PPI डेंसिटी मिलती है।

वहीं बाहर की तरफ 3 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 900 निट्स तक है।

फोन का डिजाइन काफी स्लिम और कॉम्पैक्ट रखा गया है। डिवाइस की मोटाई ओपन करने पर सिर्फ 7.2mm है और इसका वजन 193 ग्राम है। इसका बाहरी डिजाइन प्रीमियम फ्लिप फोन जैसा दिखाई देता है, जिसमें गोल कवर डिस्प्ले और डुअल कैमरा रिंग दी गई है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन में MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ ARM Cortex-A78 कोर वाला ऑक्टा-कोर CPU मिलता है।

डिवाइस में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,325mAh की बैटरी मिलती है।

कंपनी का कहना है कि फोन को मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कैमरा फीचर्स और सिक्योरिटी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन को जल्दी और आसानी से अनलॉक किया जा सकता है।

किफायती कीमत में फ्लिप फोन का विकल्प

फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन आमतौर पर प्रीमियम कीमत में आते हैं, लेकिन Ai+ Nova Flip 5G अपेक्षाकृत कम कीमत में यह अनुभव देने की कोशिश करता है। ऐसे यूजर्स जो पहली बार Flip 5G फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक नया विकल्प बन सकता है।

Leave a comment