Apple 2026 में अपने 50वें साल के मौके पर कुल 20 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है। इसमें iPhone, MacBook, iPad, वीयरेबल्स और एक्सेसरीज शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ग्लासेस टिम कुक के लिए सबसे खास प्रोडक्ट है। दूसरी छमाही में iPhone 18 और MacBook Pro जैसे बड़े अपग्रेड भी पेश होंगे।
Apple 2026 Product: अगले साल Apple अपने 50 साल पूरे करने के मौके पर यूजर्स के लिए 20 नए प्रोडक्ट पेश करेगा। इसमें iPhone, MacBook, iPad, AirPods और वीयरेबल्स शामिल होंगे। दूसरी छमाही में iPhone 18 सीरीज और MacBook Pro के अपग्रेड के साथ पहली बार फोल्डेबल iPhone लॉन्च होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple ग्लासेस टिम कुक के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा, जिसे साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।
Apple 2026 में 20 नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगा
Apple 2026 में अपने 50 साल पूरे करने की तैयारी में है और इस खास मौके पर कंपनी अगले साल एक के बाद एक कुल 20 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसमें मैकबुक, आईफोन, आईपैड, वीयरेबल्स और एक्सेसरीज शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से एक प्रोडक्ट Apple ग्लासेस सीईओ टिम कुक के लिए खास महत्व रखता है।

नई मैकबुक और आईफोन की तैयारी
2026 की शुरुआत में Apple अपने मौजूदा हार्डवेयर को अपग्रेड करेगा। इसमें किफायती मैकबुक, नई A-सीरीज आईफोन चिप और M5 चिप के साथ मैकबुक एयर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा iPhone 17e जैसे किफायती वेरिएंट और अपग्रेडेड iPad तथा iPad Air भी लॉन्च होने की संभावना है। एयरटैग 2 के लॉन्च की भी चर्चा है।
आईफोन 18 और वीयरेबल्स अपडेट
दूसरी छमाही में कंपनी iPhone 18 सीरीज पेश करेगी, जिसमें फोल्डेबल आईफोन और प्रो मॉडल्स शामिल होंगे। इसके अलावा AirPods Pro 3 कैमरा से लैस होंगे और Apple Watch Series 12 नए हेल्थ सेंसर और टच आईडी के साथ आएगी। मैक लाइनअप में Mac Mini और Mac Studio M5 चिप के साथ और नया MacBook Pro M6 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। iPad Mini को भी नया डिस्प्ले और चिपसेट मिलेगा।
टिम कुक का खास प्रोडक्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple ग्लासेस टिम कुक के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है। इसे 2026 के अंत तक पेश किया जा सकता है और 2027 में बिक्री शुरू होने की संभावना है। यह कुक के अंतिम बड़े लॉन्च में से एक माना जा रहा है। इसके अलावा स्मार्ट डोर बेल और सिक्योरिटी कैमरा जैसे प्रोडक्ट्स भी बाजार में आने की संभावना है।











