nPerf की FY26 रिपोर्ट में BSNL ने फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में 89,174 nPoints के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बेहतर डाउनलोड, अपलोड स्पीड और यूजर एक्सपीरियंस के दम पर कंपनी ने Airtel और Jio को पीछे छोड़ दिया है, जबकि दोनों कंपनियों का प्रदर्शन मिश्रित रहा।
BSNL Internet Performance Report: फ्रांस की नेटवर्क टेस्टिंग फर्म nPerf द्वारा जारी FY26 की फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट रिपोर्ट में भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए Airtel और Jio को पीछे छोड़ दिया है। यह रिपोर्ट फिक्स्ड-लाइन बैरोमीटर के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लेटेंसी और स्ट्रीमिंग क्वालिटी जैसे मानकों को शामिल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार BSNL ने 89,174 nPoints हासिल किए और 78.5 Mbps डाउनलोड स्पीड के साथ बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दिया। वहीं Airtel और Jio ने मजबूत स्पीड के बावजूद कुछ तकनीकी कमियों के कारण पीछे रह गए।
nPerf रिपोर्ट में BSNL की बढ़त कैसे बनी
nPerf के अनुसार FY26 के लिए फिक्स्ड-लाइन बैरोमीटर में BSNL ने 89,174 nPoints के साथ टॉप पोजिशन हासिल की। यह स्कोर उसे पिछले साल की तुलना में एक पायदान ऊपर ले आया है।
कंपनी ने इस सेगमेंट में 78.5 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 75.26 Mbps की अपलोड स्पीड दर्ज की। इसके साथ ही वेब ब्राउजिंग और YouTube स्ट्रीमिंग जैसे अनुभवों में भी BSNL ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे उसकी रैंकिंग मजबूत हुई।
![]()
Airtel और Jio का प्रदर्शन कैसा रहा
Airtel इस रिपोर्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गया, हालांकि इसमें सुधार का ट्रेंड देखा गया है। इसकी डाउनलोड स्पीड 62.4 Mbps रही, जो पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्शाती है, लेकिन अपलोड स्पीड अपेक्षाकृत कम रही।
Jio ने इस सेगमेंट में सबसे तेज डाउनलोड स्पीड 79.6 Mbps दर्ज की, लेकिन कमजोर अपलोड स्पीड और अधिक लेटेंसी के कारण उसकी कुल रैंकिंग प्रभावित हुई। इसके बावजूद कंपनी का ओवरऑल ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है।
फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट में बदलता कॉम्पिटिशन
nPerf रिपोर्ट यह दिखाती है कि फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। BSNL का प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि सरकारी कंपनी भी तकनीकी सुधारों के साथ मजबूत वापसी कर रही है।
वहीं Jio और Airtel अभी भी मोबाइल नेटवर्क और यूजर बेस के मामले में मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन फिक्स्ड-लाइन कैटेगरी में उन्हें सुधार की जरूरत दिख रही है।











