अंबानी कल्चरल इवेंट में शाहरुख खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस:रणवीर- वरुण धवन को सिखाया झूमे जो पठान का हुक स्टेप

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च इंवेंट का शनिवार को दूसरा दिन था, जिसमें बॉलीवुड समेत हॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की।
अंबानी कल्चरल इवेंट में शाहरुख खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस:रणवीर- वरुण धवन को सिखाया झूमे जो पठान का हुक स्टेप

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च इंवेंट का शनिवार को दूसरा दिन था, जिसमें बॉलीवुड समेत हॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं अब सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें शाहरुख खान झूमे जो पठान पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख के डांस के दो वीडियो सुर्खियों में हैं। पहले वीडियो में शाहरुख झूमे जो पठान गाने पर हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं और वरुण धवन उन्हें देख रहे हैं। वीडियो के खत्म होने के बाद वहां आए मेहमान शाहरुख से दोबारा डांस करने की रिक्वेस्ट करते हैं, तो वो वरुण और रणवीर सिंह को भी स्टेप्स सिखाते हैं।

अंबानी कल्चरल इवेंट में शाहरुख खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस:रणवीर- वरुण धवन को सिखाया झूमे जो पठान का हुक स्टेपडांस परफॉर्मेंस के दौरान शाहरुख ने ब्लैक पठानी आउटफिट स्टाइल किया था। क्रेडिट दैनिक भास्कर

 

अंबानी के घर पर पार्टी रखोगे, तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही
वीडियो में शाहरुख दमदार एंट्री लेते हैं और झूमे जो पठान पर डांस करते हैं। डांस खत्म होने के बाद वो कहते हैं- 'पार्टी अगर अंबानी के घर पर रखोगे, तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही।

वहां मौजूद ऑडियंस शाहरुख खान से दोबारा परफॉर्म करने की रिक्वेस्ट करती है, जिस पर शाहरुख ने कहा- 'देश का सवाल है, एक बार और बजाएंगे और सिर्फ इतना ही करूंगा, क्योंकि इसके बाद दोबारा डांस किया तो मेरी सांस फूल जाएगी और मैं मर जाऊंगा।'

 

मेहमानों की डिमांड पर SRK ने दोबारा किया डांस
इसके बाद शाहरुख म्यूजिक चलाने का इशारा करते हैं और एक बार फिर झूमे जो पठान गाना प्ले होता है। इतने में रणवीर सिंह और वरुण धवन भी उन्हें ज्वाइन करते हैं और किंग खान उन्हें डांस स्टेप सिखाते हैं। इतना ही नहीं रणवीर और वरुण उनके साथ ब्राउन मुंडे पर भी डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी नाइट के वीडियोज खूब सुर्खियों में हैं।

Leave a comment