अमेजन ने दो लाख से ज्यादा पावर बैंक रिकॉल किए, इस्तेमाल को लेकर खतरे की चेतावनी

अमेजन ने अमेरिका में Inui BI-B41 पावर बैंक 000G21, 000H21, 000I21, 000L21 सीरियल नंबर वाले मॉडल रिकॉल किए। उपयोग तुरंत बंद करें और सुरक्षित डिस्पोज करें।

अमेजन ने अमेरिका में बिकने वाले Inui BI-B41 पावर बैंक को रिकॉल किया है। 000G21, 000H21, 000I21 और 000L21 सीरियल नंबर वाले पावर बैंक आग लगने और चोट लगने के खतरे के कारण वापस लिए जा रहे हैं। ग्राहकों को उत्पाद का उपयोग तुरंत बंद करने और सुरक्षित तरीके से डिस्पोज करने की सलाह दी गई है।

Amazon Power Bank Recall: अमेजन ने अमेरिका में अपने Inui BI-B41 पावर बैंक का रिकॉल जारी किया है, क्योंकि 11 घटनाओं में आग लगने से लोगों को चोटें लगीं और प्रोपर्टी को नुकसान हुआ। प्रभावित मॉडल 000G21, 000H21, 000I21 और 000L21 सीरियल नंबर वाले हैं। कंज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन ने ग्राहकों को सलाह दी है कि पावर बैंक का इस्तेमाल तुरंत बंद करें और इसे सूखी, ठंडी जगह पर अलग रखकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज करें। रिकॉल केवल अमेरिकी ग्राहकों के लिए लागू है और रिफंड या रिप्लेसमेंट प्रक्रिया अमेजन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

किन सीरियल नंबर वाले पावर बैंक रिकॉल में शामिल

सेफ्टी कमीशन के अनुसार 000G21, 000H21, 000I21 और 000L21 सीरियल नंबर वाले BI-B41 मॉडल ही रिकॉल लिस्ट में हैं। जिन ग्राहकों के पास यह मॉडल है, उन्हें तुरंत इसका उपयोग रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

अमेजन और आयोग ने कहा है कि पावर बैंक को सूखी, ठंडी और सुरक्षित जगह पर रखकर अलग से डिस्पोज करना होगा। ग्राहकों को रिफंड या रिप्लेसमेंट के लिए आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी गई है।

पावर बैंक में खतरे के शुरुआती संकेत

अगर पावर बैंक में सूजन दिखती है या इसकी बॉडी उभरने लगती है, तो यह संभावित खतरे का पहला संकेत है। ऐसे में इसे तुरंत हटाना जरूरी है।
इसी तरह, चार्जिंग के दौरान अत्यधिक गर्म होना, बदबू आना या बॉडी में क्रैक जैसी खराबियां दिखें, तो उत्पाद का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

ओवरहीटिंग और लिथियम बैटरी की खराबी आगजनी का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे उत्पादों को सामान्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे की तरह फेंकना सुरक्षित नहीं होता।

Leave a comment