Columbus

अमेरिका में 7.4 तीव्रता का भूकंप: NCS ने जताई सुनामी की आशंका

अमेरिका में 7.4 तीव्रता का भूकंप: NCS ने जताई सुनामी की आशंका

अमेरिका के ड्रेक पैसेज क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से करीब 36 किलोमीटर गहराई में स्थित था। झटकों के बाद क्षेत्र में सुनामी और आफ्टरशॉक्स का खतरा बढ़ गया है।

Earthquake in America: अमेरिका के ड्रेक पैसेज क्षेत्र में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके बाद सुनामी का खतरा भी जताया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 07 बजकर 46 मिनट 22 सेकंड पर आया। इसका केंद्र अक्षांश 60.26° दक्षिण और देशांतर 61.85° पश्चिम पर था। भूकंप की गहराई 36 किमी दर्ज की गई है। प्रभावित क्षेत्र ड्रेक पैसेज बताया गया है।

भूकंप का केंद्र और तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी कि भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 07 बजकर 46 मिनट और 22 सेकंड पर आया। इसका केंद्र अक्षांश: 60.26 दक्षिण और देशांतर: 61.85 पश्चिम पर दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई समुद्र तल से 36 किमी नीचे रही। शुरुआती रिपोर्ट्स में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 7.4 कर दिया गया। यह इलाका भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है क्योंकि यहां दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक टेक्टोनिक प्लेटों का संगम स्थित है।

ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच स्थित है। यह क्षेत्र पहले भी कई बार भूकंपीय हलचलों का गवाह बन चुका है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में गिना जाता है क्योंकि यहां तेज हवाएं, ऊंची लहरें और लगातार बदलता मौसम जहाजरानी को कठिन बना देते हैं। भूकंप के झटकों के साथ इस क्षेत्र में सुनामी का खतरा भी बढ़ जाता है।

सुनामी और आफ्टरशॉक्स की जताई आशंका

भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी रहेगी। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां अलर्ट पर हैं और लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, समुद्र के भीतर इतनी गहराई पर आया यह भूकंप सुनामी की लहरें पैदा कर सकता है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और वैज्ञानिक मॉडल्स से खतरे का मूल्यांकन किया जा रहा है।

Leave a comment