Amol Muzumdar: टीम इंडिया में खेलने का सपना टूटा, कोच बनकर बनाया एशिया कप चैंपियन

Amol Muzumdar: 11 हजार से ज्यादा फर्स्ट-क्लास रन बनाने के बावजूद अमोल मजूमदार टीम इंडिया के लिए नहीं खेल सके। अब बतौर कोच उन्होंने भारतीय महिला टीम को एशिया

नियति की पटकथा भी कभी-कभी बेहद अजीब होती है। जिस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में अपने खून-पसीने से पिचों को सींचा, हजार या दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से ज्यादा रन बनाए और 30 बार शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की, उसे कभी देश के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने और टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिनमें संघर्ष, अधूरे सपने और शानदार वापसी एक साथ नजर आती है। अमोल मजूमदार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। घरेलू क्रिकेट में हजारों रन बनाने और लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

लेकिन जिस सपने को उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर पूरा नहीं कर पाया, उसी क्रिकेट ने उन्हें एक अलग भूमिका में इतिहास रचने का मौका दिया। बतौर मुख्य कोच उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप 2026 का चैंपियन बना दिया है।

11 हजार से ज्यादा रन, फिर भी नहीं मिली टीम इंडिया की जर्सी

अमोल मजूमदार ने 1994 से 2013 तक घरेलू क्रिकेट में मुंबई और असम का प्रतिनिधित्व किया। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े उनकी बल्लेबाजी की क्षमता की गवाही देते हैं। उन्होंने 11 हजार से ज्यादा रन बनाए और करीब 30 शतक अपने नाम किए। इसके बावजूद भारतीय पुरुष टीम में जगह बनाना उनके लिए संभव नहीं हो सका। उस दौर में भारतीय टीम के मध्यक्रम में कई दिग्गज बल्लेबाज मौजूद थे और चयन की प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन थी। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मजूमदार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए।

एक क्रिकेटर के रूप में उनका यह सपना अधूरा जरूर रह गया, लेकिन उन्होंने खेल से दूरी नहीं बनाई। समय के साथ उन्होंने अपनी भूमिका बदली और कोचिंग को अपना नया रास्ता बनाया।

2023 में मिली भारतीय महिला टीम की जिम्मेदारी

अमोल मजूमदार के करियर में बड़ा मोड़ अक्टूबर 2023 में आया, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। इसके बाद उन्होंने टीम की रणनीति, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और मानसिक तैयारी पर काम किया। उनकी कोचिंग में भारतीय महिला टीम ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। 

मजूमदार का शांत स्वभाव और रणनीतिक सोच टीम के प्रदर्शन में दिखाई दी है। वह मैदान पर सुर्खियों से दूर रहकर खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने पर जोर देते हैं।

वर्ल्ड कप 2025 के बाद एशिया कप 2026 की ट्रॉफी

मजूमदार के कार्यकाल में भारतीय महिला टीम ने लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत में आयोजित महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम ने 2026 में भी अपनी जीत की लय बरकरार रखी। 

दुबई में खेले गए महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना दबदबा और मजबूत किया और आठवीं बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। इस लगातार सफलता ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट के अहम रणनीतिक चेहरों में शामिल कर दिया है।

ट्रॉफी विवाद में टीम के साथ मजबूती से खड़े रहे

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम के ट्रॉफी समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। भारतीय खिलाड़ियों ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया। इसके बाद अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI का था और पूरी टीम उसके साथ थी। उनके मुताबिक, टूर्नामेंट का परिणाम स्पष्ट था और भारत एशिया कप 2026 का चैंपियन है। उन्होंने पूरी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया।

Leave a comment