वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है और शनिवार को टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
WCL 2026: क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की तारीख सामने आ गई है। World Championship of Legends 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी।
सबसे ज्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर है। दोनों टीमें 10 अक्टूबर 2026 को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबलों को लेकर प्रशंसकों में हमेशा खास उत्साह रहता है और लीजेंड्स टूर्नामेंट में भी इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी।
3 अक्टूबर से शुरू होगा WCL 2026
World Championship of Legends 2026 का पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती दिन भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इंडिया चैंपियंस की कप्तानी पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह करेंगे। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर के हाथों में होगी।
इस तरह टूर्नामेंट के पहले ही दिन दो दिग्गज खिलाड़ियों की कप्तानी वाली टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पाकिस्तान अपने पहले मैच में बांग्लादेश का सामना करेगा। पाकिस्तान की कप्तानी पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी करेंगे।
10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला
WCL 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच भारत बनाम पाकिस्तान होगा। दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। इंडिया चैंपियंस की अगुआई युवराज सिंह और पाकिस्तान चैंपियंस की कप्तानी शाहिद अफरीदी के हाथों में होने के कारण यह मुकाबला और भी खास बन गया है। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं।
लीजेंड्स क्रिकेट का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके या सक्रिय क्रिकेट से दूर हो चुके दिग्गज खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान पर देखने का मौका देना है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पुराने सितारों को एक्शन में देखने के लिए प्रशंसकों में खास उत्सुकता रहने की उम्मीद है।
टूर्नामेंट में खेलेंगी सात टीमें
World Championship of Legends 2026 में कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश शामिल हैं। टूर्नामेंट में खेलने वाले प्रमुख कप्तानों की सूची भी खास है। भारत की कमान युवराज सिंह, पाकिस्तान की शाहिद अफरीदी, ऑस्ट्रेलिया की डेविड वार्नर, इंग्लैंड की मोईन अली, वेस्टइंडीज की क्रिस गेल, दक्षिण अफ्रीका की एबी डिविलियर्स और बांग्लादेश की महमूदुल्लाह रियाद संभालेंगे।
इन खिलाड़ियों ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अलग-अलग प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए WCL 2026 में मैदान पर पुराने क्रिकेट सितारों की वापसी दर्शकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र होगी।

शारजाह और दुबई में होंगे सभी मुकाबले
WCL 2026 के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का फाइनल 18 अक्टूबर को होगा। टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग टीमों के दिग्गज खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का पूरा शेड्यूल
- 3 अक्टूबर - इंडिया C बनाम ऑस्ट्रेलिया C
- 3 अक्टूबर - पाकिस्तान C बनाम बांग्लादेश C
- 4 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका C बनाम वेस्टइंडीज C
- 4 अक्टूबर - इंडिया C बनाम इंग्लैंड C
- 5 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया C बनाम पकिस्तान C
- 5 अक्टूबर - बांग्लादेश C बनाम इंग्लैंड C
- 6 अक्टूबर - इंडिया C बनाम दक्षिण अफ्रीका C
- 6 अक्टूबर - पाकिस्तान C बनाम वेस्टइंडीज C
- 7 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया C बनाम बांग्लादेश C
- 7 अक्टूबर - इंग्लैंड C बनाम वेस्टइंडीज C
- 9 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया C बनाम बांग्लादेश C
- 9 अक्टूबर - बांग्लादेश C बनाम वेस्टइंडीज C
- 10 अक्टूबर - इंग्लैंड C बनाम दक्षिण अफ्रीका C
- 10 अक्टूबर - इंडिया C बनाम पाकिस्तान C
- 11 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया C बनाम वेस्टइंडीज C
- 11 अक्टूबर - इंडिया C बनाम बांग्लादेश C
- 12 अक्टूबर - पाकिस्तान C बनाम दक्षिण अफ्रीका C
- 13 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया C बनाम इंग्लैंड C
- 13 अक्टूबर - इंडिया C बनाम वेस्टइंडीज C
- 14 अक्टूबर - इंग्लैंड C बनाम पाकिस्तान C
- 14 अक्टूबर - बांग्लादेश C बनाम दक्षिण अफ्रीका C












