अशोक स्तंभ: 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपनाया राष्ट्रीय प्रतीक, जानिए क्यों बदले देश के हर चिन्ह

National Symbol India History: 26 जनवरी 1950 को भारत ने अशोक स्तंभ को अपना राष्ट्रीय प्रतीक बनाया। जानिए इसके पीछे का इतिहास, महत्व और क्यों बदल दिए गए

26 जनवरी 1950 का दिन भारतीय इतिहास में सुनहरी सुबह के रूप में दर्ज है। संविधान लागू होते ही भारत एक पूर्ण गणराज्य बन गया और औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाकर अपने स्वयं के राष्ट्रीय प्रतीक, ध्वज, मुद्रा और सरकारी चिन्ह अपनाए गए।

नई दिल्ली: 26 जनवरी 1950 की सुबह कोई आम सुबह नहीं थी। आसमान में कोहरा छाया हुआ था और हवा सर्द थी, लेकिन उसी दिन इतिहास के पन्नों पर भारत का सुनहरा ‘सूर्योदय’ दर्ज हुआ। आजादी के ठीक 2 साल 5 महीने 11 दिन बाद उस सुबह केवल संविधान लागू नहीं हुआ था, बल्कि देश की पहचान से जुड़े नाम, नोट, मुहर, ध्वज और प्रतीक भी बदल गए थे। सरकारी दफ्तरों और अदालतों की मुहरों से ब्रिटिश राज का ठप्पा हटा दिया गया, सेना के नाम से ‘रॉयल’ शब्द हटाया गया और वर्दियों से ब्रिटिश क्राउन उतार दिया गया।

26 जनवरी 1950: बदलाव की सुबह

सुबह कोहरा और ठंडी हवा के बीच यह ऐतिहासिक दिन आया। सरकारी दफ्तरों और अदालतों की मुहरों से ब्रिटिश राज के निशान मिटा दिए गए। सेना के नाम से ‘रॉयल’ शब्द हटा दिया गया, जैसे:

  • रॉयल इंडियन आर्मी - इंडियन आर्मी
  • रॉयल इंडियन नेवी - इंडियन नेवी
  • रॉयल इंडियन एयर फोर्स - इंडियन एयरफोर्स
  • इंपीरियल पुलिस - इंडियन पुलिस सर्विस
  • इंपीरियल सिविल सर्विस - इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस

नोटों से महारानी की तस्वीर गायब हो गई और ‘By Order of His Majesty the King…’ वाले लेटरहेड को ‘By Order of Government of India’ में बदला गया। ब्रिटिश क्राउन और यूनियन जैक हटकर जगह तिरंगे ने ले ली। राष्ट्रगान ‘God Save the King/Queen’ की जगह ‘जन गण मन’ और राष्ट्रगीत के रूप में ‘वंदे मातरम्’ को अपनाया गया।

बदलाव की शुरुआत और सवाल

अशोक स्तंभ: 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपनाया राष्ट्रीय प्रतीक, जानिए क्यों बदले देश के हर चिन्ह

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था, लेकिन सेना, मुद्रा, मुहर और सरकारी दस्तावेज अभी भी औपनिवेशिक प्रतीकों को दर्शा रहे थे। संविधान सभा में यह सवाल उठाया गया कि क्या स्वतंत्र भारत ‘रॉयल क्राउन’ के प्रतीक से चलेगा। सभी का मत था नहीं। भारत के अपने प्रतीक होने चाहिए थे, जो स्वदेशी, धर्मनिरपेक्ष और सभ्यतागत हों। इसी बहस के दौरान तय हुआ कि नया प्रतीक प्राचीन भारतीय सभ्यता और आधुनिक लोकतंत्र दोनों का प्रतीक हो।

राष्ट्रीय प्रतीक के लिए विचार

राष्ट्रीय प्रतीक के लिए विभिन्न प्रस्ताव आए। कुछ नेताओं ने धार्मिक प्रतीक जैसे धर्मचक्र, गाय या देवी-देवता की तस्वीर सुझाई। वहीं कुछ ने आधुनिक प्रतीक जैसे फैक्ट्री, हाथ मिलाना, बिजली व डैम या जनता की आकृति सुझाई। पंडित नेहरू ने कहा कि प्रतीक ऐसा होना चाहिए जो प्राचीन संस्कृति और लोकतंत्र दोनों को दर्शाए। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जोर दिया कि प्रतीक धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक चेतना का हो, कोई धार्मिक या पौराणिक प्रतीक नहीं।

इसके बाद प्रस्ताव आए अशोक स्तंभ, सांची स्तूप और ताजमहल, साथ ही धान, गेहूं, हाथी, शेर और बरगद के वृक्ष का भी। लंबी बहस के बाद अशोक स्तंभ को चुना गया क्योंकि यह प्राचीन सभ्यता, नैतिक शासन और कानून का प्रतीक था।

अशोक स्तंभ का डिज़ाइन और  विवरण

राष्ट्रीय प्रतीक के लिए डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी चित्रकार नंदलाल बोस और शांति निकेतन की टीम को दी गई। देशभर के कला स्कूलों से डिज़ाइन तैयार कराए गए, लेकिन आखिरकार 1949 में नंदलाल बोस की टीम द्वारा बनाई गई डिज़ाइन को अपनाया गया। यह वही डिज़ाइन है जिसे आज नोट, पासपोर्ट, सरकारी दस्तावेज और मुहरों पर देखा जाता है।

  • स्तंभ के शीर्ष पर चार शेर हैं, जो चार दिशाओं की ओर मुख किए हुए हैं। राष्ट्रीय प्रतीक में केवल तीन शेर दिखाई देते हैं।
  • आधार पर हाथी, घोड़ा, बैल, शेर और धर्मचक्र अंकित हैं।
  • नीचे लिखा है ‘सत्यमेव जयते’, जिसका अर्थ है ‘सत्य की ही विजय होती है।’

मुद्रा और सरकारी चिन्ह में बदलाव

अशोक स्तंभ: 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपनाया राष्ट्रीय प्रतीक, जानिए क्यों बदले देश के हर चिन्ह

मुद्राओं पर पहले महाराजा और ब्रिटिश शासकों की तस्वीरें छपी रहती थीं। जैसे:

  • पहले: King George VI, King Emperor
  • बाद में: अशोक स्तंभ, Government of India

साथ ही सरकारी लेटरहेड, राजपत्र और न्यायिक मुहरों में भी बदलाव हुए।

अशोक स्तंभ की खोज

क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (Crown Representative’s Police), जो 1939 में स्थापित हुई थी, आजादी के बाद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में बदल दी गई। 26 जनवरी 1950 को इसका बैज और नाम आधिकारिक रूप से बदला गया। अशोक स्तंभ को सम्राट अशोक ने 280 ईसा पूर्व बनवाया था। समय के साथ यह मिट्टी में दबकर खो गया। 

जर्मनी के सिविल इंजीनियर फ्रेडरिक ओर्टेल ने 1904–1905 में खुदाई कर इसे खोजा। उन्हें शेर वाला ऊपरी हिस्सा मिला, जो लगभग 7 फीट ऊंचा था। यह भाग वाराणसी के सारनाथ संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया।

Leave a comment