पूर्वोत्तर राज्य असम में बीजेपी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महा-रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी ने तीसरी बार राज्य में जीत हासिल करने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इस रणनीति का नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर राज्य असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे ने राज्य में चुनावी माहौल बना दिया। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी और कर्नाटक के डीके शिवकुमार ने भी राज्य में दस्तक देकर चुनावी सरगर्मी बढ़ाई। असम में तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने बड़ा टारगेट सेट किया है।
हाल ही में असम दौरे पर गए नितिन नवीन ने पार्टी को विधानसभा चुनावों में 50% वोट प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य दिया। पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 33.2% वोट मिले थे।
नितिन नवीन ने लगाया बड़ा टारगेट
हाल ही में असम दौरे पर गए नितिन नवीन ने बीजेपी को विधानसभा चुनावों में 50% वोट शेयर हासिल करने का टारगेट दिया। पिछली बार बीजेपी को असम में कुल वोट प्रतिशत 33.2% मिला था। अगर पार्टी नितिन नवीन के टारगेट को पूरा कर लेती है, तो विपक्ष केवल 20 से 28 सीटों पर सिमट सकता है। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिनमें जीत का यह टारगेट बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है।
पीएम मोदी और अमित शाह का दौरा
असम में बीजेपी के चुनावी माहौल को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया। पीएम मोदी ने यहां कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी अब मुस्लिम लीग कांग्रेस बन गई है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध बांग्लादेशियों के मुद्दे को उठाया और पांच साल के भीतर उन्हें डिपोर्ट करने का वादा किया। इन कदमों से बीजेपी की चुनावी रणनीति को मजबूती मिली है।
असम प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा की बीजेपी में एंट्री को पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। यह कदम कांग्रेस के वोट बैंक पर असर डाल सकता है। अगर आने वाले दिनों में और नेताओं का बीजेपी में शामिल होना जारी रहा, तो विपक्ष की रणनीति और अधिक कमजोर हो सकती है।
![]()
हिमंता बिस्वा सरमा का चेहरा
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा राज्य में लोकप्रिय नेता के रूप में उभर चुके हैं। उन्होंने खुले तौर पर कांग्रेस पर तीखे हमले किए और बीजेपी की जीत के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और लोकप्रियता के भरोसे बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य में बड़ी जीत के साथ हैट्रिक भी दर्ज की जा सकती है असम में बीजेपी के पास कुल 86 विधायकों का समर्थन है, जिनमें पार्टी के 67 विधायक शामिल हैं। पार्टी ने लगभग 30% विधायकों के टिकट कटाने का मन बनाया है। इसका मतलब यह है कि करीब 20 से 25 विधायकों को अपने क्षेत्र से बाहर बैठना पड़ सकता है।
पार्टी ने इसके लिए कई स्तरों पर सर्वे पूरा किया है। कम सक्रिय, कमजोर प्रदर्शन वाले और अधिक उम्र के विधायकों पर पार्टी की गाज गिर सकती है। यह रणनीति लंबे समय से बीजेपी अपनाती आ रही है और इसे अक्सर सफलता भी मिलती है।
सीट शेयरिंग और एनडीए सहयोग
बीजेपी 50% वोट शेयर का टारगेट पूरा करने के लिए एनडीए सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर भी काम कर रही है। पार्टी ने पिछली बार 2016 और 2021 के चुनावों में कुल 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार बीजेपी की रणनीति और व्यापक नजर आती है, जिसमें संगठन, स्टार प्रचारक और विधायकों का चयन प्रमुख भूमिका निभा रहा है।












