Badass Ravikumar Day 5 Collection: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही बैडएस रविकुमार, मंगलवर को जमकर की कमाई

'बैडएस रविकुमार' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांचवें दिन भी फिल्म ने दमदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखी। जानें अब तक का कुल कलेक्शन

संगीतकार, गायक और अब अभिनेता के रूप में पहचान बना चुके हिमेश रेशमिया की लेटेस्ट फिल्म 'बैडएस रविकुमार' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने अपनी कमाल की कहानी और दमदार डायलॉग्स के दम पर दर्शकों के बीच खास जगह बना ली हैं।

एंटरटेनमेंट: सिंगर और संगीतकार से एक्टर बने हिमेश रेशमिया इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म 'बैडएस रविकुमार' को लेकर सुर्खियों में हैं। 80 के दशक के एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म को मास ऑडियंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी वीक डेज में इस फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। शुरुआती चार दिनों में अच्छा कारोबार करने के बाद फिल्म ने पांचवें दिन भी अच्छी कमाई दर्ज की हैं।

हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' ने पांचवें दिन की इतनी कमाई 

Badass Ravikumar Day 5 Collection: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही बैडएस रविकुमार, मंगलवर को जमकर की कमाई

एक्शन से भरपूर 'बैडएस रविकुमार' को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। हिमेश रेशमिया का राउडी अंदाज, दमदार एक्शन और क्लासिकल डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। हालांकि, पहले चार दिनों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन वीक डेज में भी इसकी पकड़ बनी हुई हैं। 

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के पहले मंगलवार को 'बैडएस रविकुमार' ने करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है, क्योंकि वीक डे पर आमतौर पर फिल्मों की कमाई थोड़ी धीमी हो जाती है। अगर कुल कलेक्शन पर नजर डालें, तो फिल्म ने अब तक 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया हैं। 

फिल्म बैडएस रविकुमार की कमाई के आंकड़े 

Badass Ravikumar Day 5 Collection: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही बैडएस रविकुमार, मंगलवर को जमकर की कमाई

दिन                 कलेक्शन
* पहला दिन      3.52 करोड़
* दूसरा दिन      2.25 करोड़
* तीसरा दिन      2 करोड़
* चौथा दिन        60 लाख
* पांचवा दिन      50 लाख
* टोटल             8.87 करोड़

Leave a comment