अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसने खेल जगत में नई बहस छेड़ दी है। Badminton World Federation (BWF) ने आधिकारिक रूप से स्कोरिंग सिस्टम में बदलाव करते हुए पुराने 21-पॉइंट सिस्टम को समाप्त करने का फैसला लिया है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय संस्था Badminton World Federation (BWF) ने स्कोरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए 3×15 पॉइंट फॉर्मेट अपनाने का फैसला किया है। अभी तक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 3×21 पॉइंट सिस्टम के तहत खेले जाते थे, लेकिन नए नियम के अनुसार अब हर गेम 15 पॉइंट तक सीमित होगा और मैच का ढांचा 3 गेम्स का ही रहेगा।
इस बदलाव को लेकर खिलाड़ियों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भारत की स्टार खिलाड़ी P. V. Sindhu सहित कई खिलाड़ियों ने इस नए सिस्टम पर असहमति जताई है। उनका मानना है कि इससे मैच की रणनीति और लंबाई दोनों पर असर पड़ेगा, जिससे पारंपरिक खेल शैली बदल सकती है।
नया 3×15 स्कोरिंग सिस्टम क्या है?
BWF के नए नियम के अनुसार अब मैच तीन गेम्स में खेले जाएंगे और प्रत्येक गेम 15 पॉइंट्स का होगा। यानी:
- पहले: 3×21 पॉइंट सिस्टम
- अब: 3×15 पॉइंट सिस्टम
इस बदलाव का उद्देश्य खेल को और तेज, रोमांचक और टीवी-फ्रेंडली बनाना बताया गया है। यह फैसला डेनमार्क के हॉर्सन में आयोजित BWF की वार्षिक आम बैठक में लिया गया, जहां इसे दो-तिहाई बहुमत से मंजूरी मिली।

कब से लागू होगा नया नियम?
यह नया स्कोरिंग सिस्टम 4 जनवरी से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही पिछले लगभग दो दशकों से चला आ रहा 21-पॉइंट सिस्टम समाप्त हो जाएगा, जिसे आधुनिक बैडमिंटन का आधार माना जाता था। Badminton World Federation की अध्यक्ष खुनिंग पटामा लीस्वदत्राकुल ने इस बदलाव को खेल के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार:
- मैचों की अवधि कम होगी
- दर्शकों की रुचि बढ़ेगी
- खेल को नई पीढ़ी के लिए अधिक आकर्षक बनाया जा सकेगा
इस फैसले के बाद भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu और Saina Nehwal सहित कई खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने संकेत दिया कि यह बदलाव खिलाड़ियों की रणनीति और तैयारी को प्रभावित करेगा। उनका मानना है कि इससे खेल का संतुलन बदल सकता है।










