बांग्लादेश चुनाव: 3 हिंदू उम्मीदवार जीतकर बने सांसद, BNP की झोली में आई सफलता

बांग्लादेश चुनाव में 3 हिंदू उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचे, BNP के लिए बड़ी सफलता। जानिए कौन हैं विजेता, उनके क्षेत्र और इस चुनाव परिणाम का राजनीतिक महत्व।
बांग्लादेश चुनाव: 3 हिंदू उम्मीदवार जीतकर बने सांसद, BNP की झोली में आई सफलता

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP को 211 सीटों पर सफलता मिली, जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें ही मिल सकीं।

ढाका: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में कुल 299 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव में प्रमुख जीत Bangladesh Nationalist Party (BNP) के खाते में गई, जिसने 211 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। मुख्य प्रतिद्वंद्वी Jamaat-e-Islami को केवल 68 सीटें मिलीं। इस चुनाव की एक महत्वपूर्ण और ध्यान देने योग्य बात यह रही कि केवल तीन हिंदू उम्मीदवार संसद की सदस्यता जीतने में सफल हुए।

यह नतीजा ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं वे तीन हिंदू उम्मीदवार कौन हैं, जिन्होंने BNP के टिकट पर जीत दर्ज की।

1. गायेश्वर चंद्र रॉय: ढाका-3 से जीत का गौरव

गायेश्वर चंद्र रॉय BNP के वरिष्ठ नेता और पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं। वे पूर्व में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार उन्होंने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की। रॉय को कुल 99,163 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी के मोहम्मद शाहीनुर इस्लाम को 83,264 वोट मिले। रॉय की जीत से BNP को ढाका क्षेत्र में अल्पसंख्यक समर्थन मजबूत मिला है। उनके अनुभव और पार्टी नेतृत्व की पहचान ने चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाई।

2. निताई रॉय चौधरी: मगुरा-2 की आसान जीत

BNP के टिकट पर जीतने वाले दूसरे हिंदू उम्मीदवार निताई रॉय चौधरी ने मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी के मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। चौधरी को कुल 1,47,896 वोट मिले, जबकि बिल्लाह को 1,17,018 वोट।दिलचस्प बात यह है कि निताई रॉय चौधरी और गायेश्वर चंद्र रॉय आपस में रिश्तेदार भी हैं। उनकी जीत से BNP को उन सीटों पर मजबूती मिली है, जहां अल्पसंख्यक समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है।

बांग्लादेश चुनाव: 3 हिंदू उम्मीदवार जीतकर बने सांसद, BNP की झोली में आई सफलता

3. दीपेन दीवान: रंगमती से मिली जीत

तीसरे हिंदू उम्मीदवार एडवोकेट दीपेन दीवान ने रंगमती संसदीय सीट से जीत हासिल की। दीपेन को कुल 31,222 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी इंडिपेंडेंट उम्मीदवार पहल चकमा को 21,544 वोट मिले। दीवान की जीत BNP के लिए अल्पसंख्यक समर्थन को बढ़ाने और पार्टी की राजनीतिक छवि को मजबूत करने में अहम रही।

BNP के टिकट पर अन्य अल्पसंख्यक की जीत

हिंदू उम्मीदवारों के अलावा BNP के टिकट पर सचिन प्रू जेरी नामक गैर-हिंदू अल्पसंख्यक उम्मीदवार भी सांसद बने हैं। उन्होंने बंदरबन सीट से जीत हासिल की, जो चटगांव डिवीजन के बंदरबन हिल डिस्ट्रिक्ट में आती है। यहां आदिवासी समुदाय की आबादी बड़ी संख्या में है। सचिन प्रू जेरी की जीत से BNP को आदिवासी क्षेत्रों में भी मजबूती मिली है और पार्टी की विविध समुदायों में पकड़ मजबूत हुई है।

Leave a comment