जेफरी एपस्टीन ने जेल में इंसानों की 'सुपर रेस' बनाने का खौफनाक विचार रखा। वह न्यू मैक्सिको के रेंच पर महिलाओं को अपने स्पर्म से गर्भवती कर, ट्रांसह्यूमनिज्म के जरिए योजना लागू करना चाहता था।
America: सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में जेल में सजा काट रहे अमेरिकी अरबपति जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के बारे में हर रोज नए-नए चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अब सामने आई जानकारी में पता चला है कि जेल में मरने से पहले एपस्टीन ने इंसानों की "सुपर रेस" बनाने की खतरनाक योजना बनाई थी। वह न्यू मैक्सिको के अपने बड़े रेंच पर महिलाओं को अपने स्पर्म से गर्भवती कर नए बच्चों का जन्म करवाने का विचार कर रहा था। इसे निजी तौर पर 'बेबी रेंच' कहा गया।
बेबी रेंच का खौफनाक विजन
एपस्टीन का यह विचार ट्रांसह्यूमनिज्म (Transhumanism) पर आधारित था। यह आंदोलन इंसानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जेनेटिक इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का समर्थन करता है। आलोचकों ने एपस्टीन की सोच की तुलना यूजेनिक्स (Eugenics) से की, जो 20वीं सदी की शुरुआत में लोकप्रिय था। यूजेनिक्स का उद्देश्य चुनिंदा प्रजनन के जरिए इंसानी जाति को 'बेहतर' बनाना था, और इसे बाद में नाजियों ने हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया।
एपस्टीन ने अपनी दौलत, प्रॉपर्टी और सामाजिक प्रभाव का इस्तेमाल इस योजना को लागू करने के लिए करने का प्रयास किया। उसका लक्ष्य था कि वह खुद की जेनेटिक लाइन को फैलाकर इंसानों की एक 'सुपर रेस' तैयार कर सके।
न्यू मैक्सिको में रेंच
जेफरी एपस्टीन ने 2000 के दशक की शुरुआत से वैज्ञानिकों और अमीर लोगों से अपनी योजना साझा की। उसकी न्यू मैक्सिको प्रॉपर्टी, जिसे सांता फे के बाहर 33,000 वर्ग फीट का जोरो रेंच (Zorro Ranch) कहा जाता है, वह इस योजना का मुख्य केंद्र बननी थी। एपस्टीन ने कई अवसरों पर वैज्ञानिकों और बिजनेस हस्तियों को बताया कि वह इस रेंच पर महिलाओं को अपने स्पर्म से गर्भवती करना चाहता था।
![]()
योजना की चर्चा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन ने 2001 से 2006 के बीच डिनर और कॉन्फ्रेंस में इस खतरनाक योजना के बारे में चर्चा की थी। कई पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों और अमीर लोगों के सलाहकारों ने स्वतंत्र रूप से कहा कि उन्होंने एपस्टीन की इस योजना के बारे में सुना। इस योजना को सुनने वालों ने इसे परेशान करने वाला और अवास्तविक बताया।
नसंख्या नियंत्रण पर एपस्टीन का नजरिया
एपस्टीन ने हावर्ड में एक सेशन में गरीब देशों में भुखमरी और स्वास्थ्य सेवा पर निवेश की आलोचना की थी। उनका तर्क था कि ऐसी कोशिशें जनसंख्या बढ़ाती हैं और इसलिए यह अवांछनीय है। हालांकि विशेषज्ञों ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उच्च शिशु मृत्युदर के कारण परिवार अधिक बच्चे पैदा करते हैं। एपस्टीन ने इसे अपने विचारों के समर्थन में इस्तेमाल किया।
एपस्टीन की योजना का आधार ट्रांसह्यूमनिज्म था। यह आंदोलन इंसानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जेनेटिक इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। एपस्टीन ने इसे लागू करने के लिए रेंच, दौलत और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश की।
बेबी रेंच की वास्तविकता
हालांकि, इस योजना के लागू होने का कोई सबूत नहीं मिला। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी स्पष्ट किया कि बेबी रेंच केवल एपस्टीन की योजना तक ही सीमित थी। इसे किसी कानूनी उल्लंघन के रूप में साबित नहीं किया गया और न ही पता चला कि यह योजना कभी पूरी की गई।











