बीच सड़क मिस्त्री की पिटाई: ट्रैक्टर मरम्मत के दौरान विवाद, वीडियो वायरल

बलरामपुर में ट्रैक्टर मरम्मत के दौरान मिस्त्री से बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल। पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, गिरफ्तारी जारी।

बलरामपुर-रामानुजगंज में ट्रैक्टर मरम्मत के दौरान मिस्त्री से बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी का इंतजार है।

Chhattisgarh: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बारियों पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ऑटो पार्ट्स मिस्त्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक विजय सिंह एक ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में मिस्त्री के रूप में काम करता है। घटना उस समय हुई जब वह धौरपुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर की मरम्मत करने गया था।

मरम्मत के दौरान किसी बात को लेकर उसका वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया। शुरू में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और मिस्त्री को बीच सड़क पकड़कर पीटना शुरू कर दिया गया।

वायरल वीडियो में दिखी बेरहमी

इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पीछे से विजय सिंह का हाथ पकड़े हुए है, जबकि दो अन्य युवक उसे लगातार मुक्कों और लातों से पीट रहे हैं।

बीच सड़क मिस्त्री की पिटाई: ट्रैक्टर मरम्मत के दौरान विवाद, वीडियो वायरल

घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला चर्चा में आया।

चार आरोपियों पर केस

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों-रुकनाथ रवि, रवि रवि, राकेश रवि और पप्पू रवि-के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) और 115(2)(3)(5) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले डीजल चोरी से जुड़े एक मामले में भी मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन उस केस में कमजोर वर्ग के लोगों को ही गिरफ्तार किया गया। नागरिकों का कहना है कि मुख्य आरोपी अक्सर अग्रिम जमानत लेकर बच निकलते हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment