टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने 9 साल बाद शो में वापसी कर सबको खुश कर दिया है। हालांकि, 2016 में उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था, जिसके पीछे का सच अब उन्होंने साझा किया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: शिल्पा शिंदे ने 2016 में लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर हैं' को अलविदा कह दिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने 9 साल बाद शो में वापसी कर ली है। शिल्पा ने अब यह भी खुलासा किया है कि 9 साल पहले उन्हें शो छोड़ना क्यों पड़ा था। शुरुआत में शिल्पा ही अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आई थीं। अब एक बार फिर से शिल्पा ने अंगूरी भाभी बनकर छोटे पर्दे पर कमबैक किया है।
मीडिया से बातचीत में शिल्पा ने कहा कि चैनल में कुछ लोगों ने मेरे किरदार का फायदा उठाने की कोशिश की थी और मुझ पर ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का आरोप लगाया गया था।
शिल्पा शिंदे ने बताई शो छोड़ने की वजह
मिड डे से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया कि उन्हें शो छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा, चैनल में कुछ लोगों ने मेरे किरदार का फायदा उठाने की कोशिश की थी। मुझ पर ब्रेच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का आरोप लगाया गया। शिल्पा ने आगे बताया कि शो के शुरुआती समय में उनके किरदार ने शो को लोकप्रिय बनाया था, और इसके चलते कुछ लोग कंट्रोल हासिल करने की कोशिश में लगे थे।
उन्होंने कहा, हमारे शो को छोड़कर उस वक्त सभी फ्लॉप थे। तो ये लोग हमारे शो पर कंट्रोल रखना चाहते थे। मेरे जरिए चैनल को पॉपुलैरिटी दिलाने की कोशिश की गई। मुझे टीवी अवार्ड सेरिमनी में आउटफिट में भेजा गया। चाहे चैनल की ओर से हो या अन्य अधिकारियों की ओर से, बस मुझे कंट्रोल करना चाहा गया।

साइडलाइन और गलतफहमियां
शिल्पा शिंदे ने बताया कि शो को पूरे दिल से देने के बावजूद उन्हें साइडलाइन किया गया। उन्होंने इसे सीख का हिस्सा बताया और कहा कि इस अनुभव ने उन्हें लोगों का असली नेचर समझने में मदद की। उन्होंने स्पष्ट किया, को-स्टार्स को लेकर मेरी कोई शिकायत नहीं थी। कुछ लोग दावा कर रहे थे कि मैंने दूसरे शो के लिए ‘भाबीजी घर पर हैं’ को छोड़ा, लेकिन किसी को सच नहीं पता था। इस बयान ने लंबे समय से फैन्स में चल रही अफवाहों पर एक नई रोशनी डाली है।
शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद अंगूरी भाभी का किरदार शुभांगी अत्रे ने निभाया। 9 साल तक शुभांगी ने शो में अंगूरी भाभी के रूप में अपनी छाप छोड़ी। अब शिल्पा शिंदे के वापसी के साथ, उन्होंने शुभांगी अत्रे को रिप्लेस किया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर शिल्पा की वापसी का जोरदार स्वागत किया और उनके लिए उत्साह और प्यार जाहिर किया। फैन्स ने लिखा कि शिल्पा की अंगूरी भाभी वाली एनर्जी और ह्यूमर अब शो में लौट आया है।









