भाजपा बंगाल घोषणापत्र 2026: युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े वादों के साथ जारी हुआ संकल्प पत्र

Bharatiya Janata Party ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़े वादों की घोषणा की गई है।
भाजपा बंगाल घोषणापत्र 2026: युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े वादों के साथ जारी हुआ संकल्प पत्र

भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को पश्चिम बंगाल के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने “भरोसे का शपथ पत्र” नाम दिया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party ने अपना बहुप्रतीक्षित “संकल्प पत्र” जारी कर दिया है। इसे पार्टी ने “भरोसे का शपथ पत्र” नाम दिया है, जिसमें राज्य के विकास, रोजगार, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को केंद्र में रखकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इस घोषणापत्र को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने जारी किया और इसे पश्चिम बंगाल के लिए एक नया रोडमैप बताया।

घोषणापत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई आकर्षक योजनाओं की घोषणा की गई है, जिससे राज्य की राजनीति में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

युवाओं के लिए मासिक भत्ता और रोजगार पर फोकस, महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता और मुफ्त यात्रा

भाजपा के संकल्प पत्र में सबसे बड़ा वादा बेरोजगार युवाओं को लेकर किया गया है। पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा, ताकि नौकरी मिलने तक उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके। इसके साथ ही राज्य में रोजगार सृजन के लिए नई औद्योगिक नीति लागू करने और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पार्टी का दावा है कि इससे लाखों नए रोजगार अवसर पैदा होंगे।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं। योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 3000 रुपये देने की बात कही गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता देने का वादा किया गया है। वहीं, राज्य की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा भी की गई है। भाजपा ने दावा किया है कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।

समान नागरिक संहिता और प्रशासनिक सुधार

भाजपा बंगाल घोषणापत्र 2026: युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े वादों के साथ जारी हुआ संकल्प पत्र

संकल्प पत्र में एक और बड़ा राजनीतिक मुद्दा समान नागरिक संहिता (UCC) है। भाजपा ने कहा है कि सरकार बनने के छह महीने के भीतर यूसीसी लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता सुनिश्चित करने और सातवें वेतन आयोग को 45 दिनों के भीतर लागू करने का वादा भी किया गया है।

घोषणापत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही गई है। भाजपा ने कहा कि राज्य में घुसपैठ, अपराध और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस नीति” लागू की जाएगी। इसके लिए “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” मॉडल के तहत घुसपैठियों की पहचान और कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग बनाने की भी घोषणा की गई है। पार्टी ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है, जिसे बदलने की जरूरत है।

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ध्यान

किसानों के लिए भी कई योजनाओं की घोषणा की गई है। धान, आलू और आम जैसी फसलों के किसानों को बेहतर समर्थन देने का वादा किया गया है। चाय उद्योग को मजबूत करने और उत्तर बंगाल में कृषि व औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस रखा गया है। इसके अलावा राज्य में बड़े शैक्षणिक संस्थानों जैसे IIT, IIM और AIIMS जैसे संस्थानों के विस्तार की भी योजना प्रस्तुत की गई है।

भाजपा ने कोलकाता को विश्व स्तरीय शहर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मेट्रो नेटवर्क विस्तार, पुलों का आधुनिकीकरण और हल्दिया पोर्ट के विकास की योजना शामिल है। व्यापार को आसान बनाने और सिंडिकेट सिस्टम खत्म करने का वादा भी किया गया है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a comment