भरत एनकाउंटर मामले में जांच और राजनीतिक हलचल के बीच सोमवार को नया घटनाक्रम सामने आया। मामले की जांच से जुड़े रिटायर्ड जज विनोद कुमार ने कथित मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भरत के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। घटनास्थल पर पहुंची भरत की मां ने भावुक होते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए तथा दोषियों को फांसी देने की मांग की।
मुठभेड़ स्थल पर पहुंचते ही भरत की मां का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के साथ अन्याय हुआ है और इस मामले में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने निष्पक्ष तरीके से काम नहीं किया और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। भावनात्मक माहौल के बीच उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग दोहराई।










