भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित करने का ऐलान

भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित की, और भारतीयों को पाकिस्तान यात्रा से बचने की सलाह दी।
भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित करने का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। साथ ही, भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से बचने और जल्द लौटने की सलाह दी गई है।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। 27 अप्रैल से सभी वैध वीजा रद्द कर दिए जाएंगे, केवल चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। इसके अलावा, पाकिस्तान में मौजूदा भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल्दी से भारत लौट आएं।

भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित करने का ऐलान

भारत सरकार का सख्त कदम

भारत सरकार ने पाकिस्तान यात्रा से बचने के लिए अपने नागरिकों को सलाह दी है। साथ ही, पाकिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत लौटने का निर्देश दिया गया है। भारत सरकार का यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाया गया है। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे।

भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित करने का ऐलान

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

भारत ने पाकिस्तान को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है और कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इससे पहले, भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया था और वाघा-अटारी सीमा को भी बंद कर दिया था। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है और साथ ही अपने नागरिकों को पाकिस्तान जाने से बचने की सलाह दी है।

Leave a comment