भूमि पेडनेकर का खुलासा: ‘धुरंधर’ के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ काम करने की जताई इच्छा

भूमि पेडनेकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद वह आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। जानें एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में क्या कहा।
भूमि पेडनेकर का खुलासा: ‘धुरंधर’ के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ काम करने की जताई इच्छा

Dhurandhar के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म देखने के बाद लोग इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, कई celebrities ने भी इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर की तारीफ की है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपने वर्कफ्रंट और पसंदीदा डायरेक्टर व एक्टर को लेकर खुलासा किया है। हाल ही में द राइट एंगल विद सोनल कालरा के नए एपिसोड में भूमि ने बताया कि उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट देखा और इसके बाद वह डायरेक्टर आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करने की इच्छा जताई।

‘धुरंधर’ से मिली प्रेरणा

भूमि पेडनेकर ने इंटरव्यू में कहा, 

'मैं आमतौर पर मस्कुलिन और एक्शन फिल्मों की ज्यादा ऑडियंस नहीं हूं। ऐसे फिल्मों में मुझे कभी-कभी नींद आने लगती है और मैं उनके साथ कनेक्ट नहीं कर पाती। लेकिन ‘धुरंधर’ को देखने के बाद मैं पूरी तरह प्रभावित हुई। आदित्य धर की डायरेक्शन और रणवीर सिंह के शानदार प्रदर्शन ने मुझे बेहद उत्साहित किया।'

उन्होंने आगे बताया, रणवीर सिंह की मैं बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कोई भी परफॉर्मेंस ऐसी दी हो जिससे मैं निराश हुई हूं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में तो मैं उन्हें देखकर पूरी तरह ऑब्सेस्ड हो गई थी। उनके साथ काम करना मेरे लिए सपने जैसा होगा।

भूमि पेडनेकर का खुलासा: ‘धुरंधर’ के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ काम करने की जताई इच्छा

डायरेक्टर बकेट लिस्ट में आदित्य धर

भूमि ने कहा कि वह कई बड़े डायरेक्टरों के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने खुलासा किया, "मैं संजय लीला भंसाली के साथ जरूर काम करना चाहती हूं। वह एक जीनियस हैं और उनके साथ काम करना मेरा सपना है। इसके अलावा, राजकुमार हिरानी के साथ भी काम करने का मौका चाहूंगी। और अब आदित्य धर भी मेरे बकेट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।"

उनका कहना है कि ‘धुरंधर’ ने उनके दृष्टिकोण को बदल दिया और उन्होंने महसूस किया कि ऐसी स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करना कितना रोमांचक हो सकता है।

‘धुरंधर- द रिवेंज’ की तैयारी

बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर- द रिवेंज’ 2026 में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान खींचा था। भूमि के अनुसार, "पहला पार्ट देखकर मैं इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। आदित्य धर और रणवीर सिंह का कम्बिनेशन सच में शानदार था।" फिल्म के पहले पार्ट में रणवीर सिंह के करिश्माई परफॉर्मेंस और थ्रिलिंग स्टोरीलाइन ने बॉलीवुड में एक नया रिकॉर्ड बनाया। अब फैंस और सेलेब्स दोनों ही अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही अभिनेता इमरान खान की कमबैक फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए भूमि ने खास तैयारी की है और उनकी मेहनत को दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा। भूमि ने कहा, मैं हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनती हूं जो मुझे चुनौती दें और मेरी एक्टिंग को निखारें। ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म देखकर मुझे अहसास हुआ कि एक्शन और थ्रिलर में भी एक्टर्स की परफॉर्मेंस कितना मायने रखती है।

Leave a comment