भरथना में दर्दनाक घटना: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

भरथना के पड़ियापुर गांव में पत्नी और उसके प्रेमी ने रणवीर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी फरार हैं। पुलिस फॉरेंसिक जांच और खोजबीन में लगी है।

रायबरेली के भरथना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और साजिश के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की बेरहमी से हत्या की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी फरार, उनकी तलाश जारी है।

Uttar pradesh: इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुर में रविवार रात को बेहद दर्दनाक घटना घटी। रणवीर सिंह यादव (45) अपने घर में सो रहे थे। तभी उनकी पत्नी पूजा (38) और उसके प्रेमी अर्पित (40) ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रणवीर बरामदे की तरफ भागे, लेकिन दोनों आरोपी उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। बरामदे में ही कुल्हाड़ी से एक दर्जन से अधिक वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पत्नी और प्रेमी अपनी छोटी बेटी को लेकर फरार हो गए।

सुबह जब मृतक के पिता लाखन सिंह घर पहुंचे, तो बेटे का खून से लथपथ शव देखकर होश उड़ गए। बरामदे में खून से सनी कुल्हाड़ी और बिखरे सामान ने घटना की भयावहता को दिखा दिया।

आरोपी पत्नी का प्रेम प्रसंग

रणवीर की पत्नी पूजा का पिछले दो साल से गांव के ही अर्पित नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के अनुसार, कई बार दोनों को रंगे हाथ पकड़ा जा चुका था। लगातार झगड़ों के बाद रणवीर ने विरोध जताया।

रणवीर के बड़े भाई लालू यादव ने बताया कि पूजा ने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया, “रणवीर घर लौटने के बाद पूजा ने मुझे सोने नहीं दिया। रात में उसने अर्पित को बुलाया और दोनों ने मिलकर हत्या की।”

परिवार का दुख 

मृतक के पिता लाखन सिंह ने कहा कि हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों पोतियों को अकेले ही पाल लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू ने बेटे की हत्या की साजिश पहले से रची हुई थी।

रणवीर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी जन्म से ही मथुरा में ननिहाल में रहती है, जबकि छोटी बेटी हत्या के समय माता-पिता के साथ थी। आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी बच्ची को लेकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

ASP ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। बरामदे से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों जिले से बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले विवाद

रणवीर और पूजा की शादी 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद विवाद शुरू हो गया और पूजा मायके चली गई। कुछ साल बाद वापसी के बाद फिर झगड़े शुरू हुए। पंचायत में समझौता हुआ, लेकिन दोनों अलग मकान में रहने लगे। रणवीर ट्रक चलाते थे और कई दिन घर से बाहर रहते थे। हत्या के दिन रणवीर अचानक घर लौटे, जिस दौरान यह दर्दनाक घटना घटी।

Leave a comment