फिनाले से पहले बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स के गेम की रणनीति और व्यवहार को उनके परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, इसे दिखाने के लिए इस हफ्ते सलमान खान के शो में फैमिली वीक का आयोजन किया गया है। इस दौरान एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले शो में एंट्री कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बिग बॉस 19 के फैमिली वीक की शुरुआत में अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह ने शो में प्रवेश किया। इस दौरान उनके और अशनूर के बीच की बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद पैदा हो गया। एपिसोड में ऐसा दिखाया गया कि गुरमीत सिंह अपनी बेटी को “बॉडी शेमिंग कमेंट का एडवांटेज लेने” की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद उन्हें इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
हालांकि गुरमीत सिंह ने अब स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से एडिटिंग और गलत प्रस्तुतिकरण का मामला था। उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी कर सभी आरोपों को खारिज किया।
गुरमीत सिंह ने बताया सच्चाई
गुरमीत सिंह ने लिखा कि, कल के एपिसोड के बाद मुझे यह कहा जा रहा है कि मैंने अशनूर को तान्या मित्तल के बॉडी शेमिंग कमेंट का फायदा उठाने की सलाह दी। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह गलत है। मेरी बात का मतलब गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जब अशनूर ने उनसे तान्या को माफ करने के बारे में पूछा, तो उनका सवाल बॉडी शेमिंग कमेंट से संबंधित नहीं था।
यह एक हल्का और फन मोमेंट था, जिसे एपिसोड में सही ढंग से नहीं दिखाया गया। गुरमीत ने कहा कि शो में उनके शब्दों को एडिट कर अलग-अलग बातें जोड़ दी गईं, जिससे उनका संदेश पूरी तरह से गलत तरीके से पेश हुआ।
![]()
मेकर्स पर लगाए आरोप
अपने बयान में उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस हाउस में उनका मकसद केवल अशनूर की हिम्मत बढ़ाना था। उन्होंने कहा, जब मैंने घर में खाना बनाया, तो वह सबके लिए दिल से किया गया था। सभी एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। यह सिर्फ एक पल है, जो दिखाता है कि वहां की वाइब कैसी थी—नेगेटिविटी नहीं, बल्कि अच्छी एनर्जी और रिस्पेक्ट थी।”
गुरमीत ने दर्शकों से गुजारिश की कि वे एक क्लिप देखकर निष्कर्ष न निकालें, क्योंकि उस छोटे हिस्से को देखकर जबरदस्ती का नेरेटिव सेट किया गया है।अशनूर के पिता ने यह भी संकेत दिया कि बिग बॉस के मेकर्स ने उनके शब्दों को एडिट करके ऐसा दिखाया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था, बल्कि सिर्फ पॉजिटिव माहौल बनाना और बेटी को सपोर्ट करना था। उन्होंने लिखा:
'मैं वहां से एक पॉजिटिव नोट पर ही बाहर आया और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए अच्छे विचारों के साथ विदा हुआ। मैं उन सभी यादों को सेलिब्रेट करता हूं, जो मैंने हाउस में बिताईं, चाहे वह दिखी हों या नहीं।'
फैमिली वीक में अशनूर कौर के पिता की एंट्री ने घर का माहौल हल्का और रोमांचक बनाया। उनके आने से अशनूर को शो में आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला।










