Bihar Election 2025: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा, आदमपुर में 10 बीघा में बनाई टेंट सिटी

Bihar Election 2025 में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने आदमपुर में वोटर अधिकार यात्रा के तहत 10 बीघा में टेंट सिटी बनाई। जानिए यात्रा का उद्देश्य, कार्यक्रम

बिहार की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन और इंडी गठबंधन की सक्रियता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव सहित अन्य गठबंधन नेता वोटर अधिकार यात्रा के लिए मुंगेर पहुंचे।

जमालपुर: गुरुवार की देर शाम वोटर अधिकार यात्रा के तहत मुंगेर में कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इनके साथ ही सभी इंडी गठबंधन के अन्य नेता भी मुंगेर में रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर आदमपुर लाल खान चौक में सरजन यादव की खाली 10 बीघा भूमि पर टेंट सिटी और पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें वरीय नेता आराम करेंगे, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए सुविधाओं से लैस कंटेनर वैन रखी गई है। इस वैन में वातानुकूलित कमरा, मीटिंग स्पेस और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रात्रि भोजन शाकाहारी रखा गया है।

आदमपुर में टेंट सिटी और वैन व्यवस्था

मुंगेर जिले के आदमपुर लाल खान चौक स्थित सरजन यादव की खाली 10 बीघा जमीन पर टेंट और पंडाल का निर्माण किया गया है। इस टेंट सिटी में इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेता रात्रि विश्राम करेंगे, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित कंटेनर वैन में ठहरेंगे। वैन में मीटिंग के लिए अलग जगह, शौचालय, और आरामदायक कमरे की व्यवस्था की गई है। रात्रि भोजन शाकाहारी रखा गया है। 

Bihar Election 2025: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा, आदमपुर में 10 बीघा में बनाई टेंट सिटी

इस आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए दिल्ली से 80 वालंटियर की टीम आई है, जो सभी तैयारियों की निगरानी कर रही है। टेंट सिटी और रात्रि व्यवस्था में लगभग ढाई से तीन करोड़ रुपये का खर्च किया गया है।

लिट्टी-चोखा के साथ यात्रा की शुरुआत

महागठबंधन के नेताओं ने बताया कि यात्रा शुक्रवार की सुबह शुरू होगी। नेताओं और समर्थकों ने लिट्टी-चोखा का नाश्ता किया और फिर सफियाबाद से भागलपुर की ओर निकलेंगे। यात्रा का विस्तृत रूट इस प्रकार है:

  • सफियाबाद से बिंदवाड़ा मोड़
  • बिंदवाड़ा मोड़ से खोजा बाजार
  • खोजा बाजार से चंदन बाग
  • चंदन बाग से सोंझी घाट
  • सोंझी घाट से भगत सिंह चौक
  • भगत सिंह चौक से आरडी एंड डीजे कॉलेज
  • इसके बाद यात्रा बांक होकर नौवागढ़ी, बरियारपुर, घोरघट होते हुए भागलपुर पहुंचेगी

इस यात्रा के दौरान राजनीतिक नेताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिलेगी। यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी मुंगेर सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 300 जवान, 150 डीएसपी रैंक के पदाधिकारी और 150 दंडाधिकारी को तैनात किया गया है। इसके अलावा क्युआरटी टीम लगातार रूट पर गश्त करेगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

यात्रा रूट और कार्यक्रम स्थल पर तोरणद्वार, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। जिला के विभिन्न स्थलों पर भी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी मौजूद हैं।

Leave a comment