पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मतगणना से पहले बीजेपी पर खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, एग्ज़िट पोल के अनुमानों, महिलाओं के मतदान पैटर्न और युवाओं के रुझान को लेकर कई तीखे सवाल उठाए।
पटना: बिहार चुनाव परिणाम 2025 से पहले राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो चुकी है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोला और चुनाव प्रक्रिया, एग्ज़िट पोल तथा महिलाओं के वोट को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता बदलाव चाहती है और युवा वर्ग INDIA गठबंधन के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है।
BJP पर “झूठ और चोरी” का आरोप
पप्पू यादव ने BJP पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी हमेशा “धनकुबेरों, झूठ और चोरी” के दम पर सरकार बनाती रही है। उन्होंने कहा:
'BJP बगैर चोरी, बगैर धन-कुबेर के सहारे, और बगैर झूठ बोले कभी सरकार नहीं बना पाती। इस बार भी उन्होंने पूरी कोशिश की कि नीतीश कुमार की सरकार न बने और बीजेपी सत्ता में आ जाए।'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई सीटों पर जानबूझकर उन्हें हराने की कोशिश की गई। Haryana चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया और एग्ज़िट पोल की भविष्यवाणियों को लेकर जनता को गुमराह किया जाता है।
एग्ज़िट पोल को बताया “चोरी का माध्यम”
![]()
एग्ज़िट पोल पर तीखी टिप्पणी करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इसे चुनाव में “चोरी का औज़ार” बना दिया गया है। उन्होंने कहा, पहले कहा गया कि 400 पार, 300 पार… लेकिन हुआ क्या? एग्ज़िट पोल जनता को भ्रमित करने का जरिया बन गया है। यह चोरी करने का माध्यम है। उनके अनुसार, एग्ज़िट पोल का इस्तेमाल जनता की मनोवैज्ञानिक सोच को प्रभावित करने और विपक्ष को कमजोर दिखाने के लिए किया जाता है।
महिलाओं के वोटों को लेकर बीजेपी द्वारा किए जा रहे दावों पर भी पप्पू यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर झूठा नैरेटिव बनाया जा रहा है। आप कहते हो कि महिलाओं ने 40,000 रुपए की वजह से वोट दिया। लेकिन यह भी तो देखिए कि लाखों महिलाएं आपके खिलाफ थीं—जीविका दीदी, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर्स… सभी नाराज थीं।
INDIA गठबंधन को बताया मजबूत
पप्पू यादव ने कहा कि इस बार सामाजिक समीकरण NDA के पक्ष में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कई समाज और जाति समूह खुलकर INDIA गठबंधन के समर्थन में आए हैं। गोर, निषाद, मल्ला, ततवा, सरमा, पांत—लगभग हर समाज का वोट इस बार INDIA ब्लॉक के साथ गया है। यादव महिलाएं, मुस्लिम महिलाएं, सभी समुदायों में बदलाव की इच्छा थी।
उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में जातीय आधार से अधिक, रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे अहम रहे हैं।पप्पू यादव ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, लगभग 78–79% युवा बदलाव के पक्ष में थे। बीपीएससी, एसएससी, अत्यंत पिछड़ी जाति—हर जगह युवाओं में असंतोष था। इसलिए युवाओं ने इस बार त्रुटियों के खिलाफ वोट किया है।











