BJP OBC Morcha: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, 7 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

BJP OBC Morcha की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान हो गया है। बीजेपी ने 7 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री नियुक्त किए हैं। जानें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी और देखें पूरी

भारतीय जनता पार्टी ने OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है। इसमें 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री और 37 कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए गए हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल समेत तीन लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव करते हुए OBC मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर ये नियुक्तियां की गईं। OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने नई टीम की घोषणा की। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के नेताओं को जगह मिली है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

OBC मोर्चा में इन 7 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी ने नई टीम में सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी और दिल्ली से सत प्रकाश राणा को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बिहार से डॉ. अर्जुन साहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में उत्तर प्रदेश के दो नेताओं को जगह मिली है।

राष्ट्रीय महामंत्री के तीन पदों पर दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। इन नेताओं को मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी मिलेगी।

राष्ट्रीय मंत्री से लेकर मीडिया विभाग तक नई नियुक्तियां

बीजेपी OBC मोर्चा में सात राष्ट्रीय मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें गुजरात के दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु के टी. वरथराजन, झारखंड के संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत, हरियाणा की सरिता जांगिड़, तेलंगाना के कडगंची रमेश, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार और बिहार के भीम कुमार साहू शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के संजय कुमार गुर्जर राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और डॉ. अरुण यादव राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी ने मीडिया और सोशल मीडिया विभाग में भी नियुक्तियां की हैं। बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक और दिल्ली के परीक्षित डागर को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। मध्य प्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी सोशल मीडिया सह-संयोजक होंगे। नीति एवं शोध विभाग की जिम्मेदारी दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी को मिली है। वहीं, ओडिशा के आशुतोष बेहेरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव को नीति एवं शोध सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में 37 नेताओं को मिली जगह

BJP OBC Morcha: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, 7 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 37 सदस्यों को शामिल किया गया है। अंडमान एवं निकोबार से संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, बिहार से राजीव रंजन (विशाल यादव), चंडीगढ़ से संजीव वर्मा, छत्तीसगढ़ से खम्हन ताम्रकार, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से विशाल टंडेल, दिल्ली से श्वेता सैनी, गोवा से शशिकांत सावंत और गुजरात से महेंद्रभाई झुंगी को कार्यसमिति में जगह मिली है।

हरियाणा से अवनीत कौर और रामेश्वर प्रजापति, हिमाचल प्रदेश से ओ. पी. चौधरी, जम्मू-कश्मीर से सज्जाद हुसैन कुमार और बोधराज मेहरा तथा झारखंड से देव नारायण प्रजापति को सदस्य बनाया गया है। केरल से ए. वी. अरुण प्रकाश, मध्य प्रदेश से सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता, महाराष्ट्र से राहुल गोविंद केंद्रे, मणिपुर से एल. गोपाल सिंह और मेघालय से विनोद राय को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

मुंबई से हर्षदा फरांदे और डॉ. स्मिता आर. काले, नागालैंड से प्रभाकर यादव, ओडिशा से प्रशांत नायक, पंजाब से राजिंदर बिड्डा और सरदार हरविंदर सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान से जगदीश देवासी और संगीता सोलंकी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है। सिक्किम से गिरीश चंद्र राय, तेलंगाना से भानु प्रकाश मुधिराज और त्रिपुरा से गोपाल चंद्र चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश से भुवन भूषण कमल और डॉ. ऋचा राजपूत, उत्तराखंड से महेंद्र धीमान तथा पश्चिम बंगाल से अजीत दास और मीनाक्षी कर्मकार दास को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल समेत तीन विशेष आमंत्रित सदस्य

बीजेपी OBC मोर्चा की नई सूची में क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल का नाम भी शामिल है। उन्हें दिल्ली से राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। चहल के अलावा ओडिशा से प्रो. अद्वैत चरण गणनायक और उत्तर प्रदेश से एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

चहल ने BJP में मिली जिम्मेदारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और OBC मोर्चा अध्यक्ष अमर पाल मौर्य का आभार जताया है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में कई राज्यों के नेताओं को प्रतिनिधित्व मिला है। इस बदलाव को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और OBC वर्ग के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a comment