Black+Decker A1 Series Google TV: भारत में लॉन्च हुआ Black+Decker का A1 सीरीज 4K Google Smart TV, बेहतरीन फीचर्स और साउंड के साथ

Black+Decker ने भारत में A1 सीरीज 4K Google Smart TV लॉन्च किया है। बेहतरीन फीचर्स और साउंड के साथ यह टीवी शानदार मनोरंजन अनुभव प्रदान करेगा, 4K स्मार्ट टीवी

Black+Decker, जो घरेलू उपकरणों की दुनिया में एक जाना-माना नाम है, ने अब भारत में अपने स्मार्ट टीवी के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने Indkal टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर अपनी पहली 4K Google Smart TV सीरीज लॉन्च की है। ये टीवी न सिर्फ बेहतरीन डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, बल्कि इनका ऑडियो और विज़ुअल एक्सपीरियंस भी दर्शकों को सिनेमाई अनुभव देने का दावा करता है। अगर आप भी नया स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो Black+Decker की यह नई सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

4K Google Smart TV का शानदार डिजाइन और स्क्रीन

Black+Decker A1 Series Google TV: भारत में लॉन्च हुआ Black+Decker का A1 सीरीज 4K Google Smart TV, बेहतरीन फीचर्स और साउंड के साथ

Black+Decker की A1 सीरीज के टीवी में आपको मेटल फिनिश यूनिबॉडी डिजाइन मिलेगा, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। इसकी स्क्रीन का विजिबल एरिया 98.5 प्रतिशत है, जिससे यह आपको चारों ओर से एक सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। यह टीवी 3840x2160 अल्ट्रा-हाई-डेफिनेशन (UHD) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जो हर दृश्य को बेहद स्पष्ट और शार्प बनाता है। इसके साथ ही यह HDR10 और Dolby Vision के साथ लैस है, जो आपको स्पोर्ट्स से लेकर फिल्मों तक हर कंटेंट का शानदार अनुभव प्रदान करता हैं।

स्मार्ट फीचर्स और एंड्रॉयड 14

Black+Decker A1 सीरीज का टीवी एंड्रॉयड 14 पर ऑपरेट करता है। इसके साथ ही यह Google Voice Assistance, AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन और प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube भी प्रदान करता है। अगर आप अपने मोबाइल डिवाइस से स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं, तो यह Google Cast सपोर्ट करता है। इसके अलावा, वीडियो कॉल्स के लिए यह Google Meet सपोर्ट करता है, जो इसे और भी स्मार्ट बनाता हैं।

कनेक्टिविटी और ऑडियो

Black+Decker A1 Series Google TV: भारत में लॉन्च हुआ Black+Decker का A1 सीरीज 4K Google Smart TV, बेहतरीन फीचर्स और साउंड के साथ

इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के भी बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.2, HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट्स, और एक AV इनपुट पोर्ट दिया गया है। इससे आप आसानी से अपने सभी डिवाइस को टीवी से जोड़ सकते हैं।
इसमें 36W साउंड आउटपुट है, जो इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। Dolby Atmos तकनीक की मदद से आपको लिविंग रूम में ही थियेटर जैसा साउंड अनुभव मिलता है। यह ऑडियो और वीडियो का बेहतरीन मिश्रण देता है, जो टीवी देखने के अनुभव को पूरी तरह से बदल देता हैं।

Black+Decker A1 सीरीज के टीवी की कीमत

Black+Decker के इस नई A1 सीरीज के 4K Google Smart TVs की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप एक 32-inch FHD वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो वह 11,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, अगर आप बड़े स्क्रीन साइज के शौकिन हैं तो इस सीरीज का 65 इंच का 4K टीवी 47,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को एक भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव मिलता हैं।

कहां से खरीदें?

Black+Decker A1 Series Google TV: भारत में लॉन्च हुआ Black+Decker का A1 सीरीज 4K Google Smart TV, बेहतरीन फीचर्स और साउंड के साथ

यह नई A1 सीरीज का स्मार्ट टीवी देशभर के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इन टीवी को विभिन्न स्टोर्स से खरीद सकते हैं और साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी इसे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।

Black+Decker की नई A1 सीरीज के 4K Google Smart TV स्मार्ट फीचर्स, शानदार ऑडियो और बेहतरीन डिजाइन के साथ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यह टीवी हर प्रकार के उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, और इसकी कीमत भी बहुत आकर्षक है। अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह सीरीज निश्चित रूप से आपकी लिस्ट में होनी चाहिए।

Leave a comment