बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद: कांग्रेस ने BJP पर चुनावी ध्रुवीकरण का लगाया आरोप

बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर कांग्रेस ने BJP पर चुनावी ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। राजनीतिक प्रतिक्रियाओं और हालात की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद: कांग्रेस ने BJP पर चुनावी ध्रुवीकरण का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में तृणमूल विधायक द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस पर बीजेपी और कई हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा ने राजनीतिक वातावरण गरम कर दिया है। इस घोषणा के बाद बीजेपी और कई हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया, वहीं कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर सख्त आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि विवाद बीजेपी और उसके समर्थकों द्वारा चुनावी लाभ के लिए भड़काया जा रहा है। 

उनका कहना था कि संविधान भारत में हर नागरिक को धार्मिक स्थल बनाने की स्वतंत्रता देता है और किसी भी तरह की धार्मिक आड़ में राजनीति करना संविधान की भावना के खिलाफ है।

सुरेंद्र राजपूत का बयान

सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके सहयोगी चुनाव के समय हिंदू-मुसलमान ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे विवाद खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 

'संविधान मस्जिदों के नीचे मंदिर और मंदिरों के नीचे बौद्ध स्तूप खोजने जैसी राजनीति की इजाजत नहीं देता। बीजेपी नेताओं को चुनौती है कि अगर उन्हें इस पर आपत्ति है तो वे कोर्ट जाएं और मीडिया का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए न करें।'

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सांप्रदायिक तनाव को भड़काकर वोटों की राजनीति कर रही है। राजपूत ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ऐसे प्रयासों का विरोध करेगी और संविधान के तहत हर नागरिक की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेगी।

बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद: कांग्रेस ने BJP पर चुनावी ध्रुवीकरण का लगाया आरोप

धार्मिक स्थलों पर जमीन खरीद पर सवाल

राजपूत ने अयोध्या, काशी और मथुरा में हाल के वर्षों में धार्मिक स्थलों के आसपास खरीदी गई जमीनों का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर यूपी सरकार ईमानदार है, तो इन भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में कई बार ये तथ्य सामने आए हैं कि इन मामलों में बीजेपी से जुड़े लोग गुजरात और महाराष्ट्र से भी जुड़े हुए हैं।

राजपूत ने कहा, अगर सरकार बिना भय के कार्रवाई करती है तो कांग्रेस इसका स्वागत करेगी, लेकिन सवाल यह है कि क्या बीजेपी अपने ही लोगों पर कार्रवाई करने का साहस दिखाएगी। उन्होंने लोधा ग्रुप और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि कई ऐसे लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बीजेपी से जुड़े हुए हैं।

सुरेंद्र राजपूत ने हाल ही में हुए तेजस विमान हादसे और इसके संबंध में सपा नेता द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भी संवेदना जताई। उन्होंने कहा, “एक पायलट तैयार करने में वर्षों की मेहनत और राष्ट्रीय संसाधन लगते हैं। उनकी शहादत देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

Leave a comment