Bollywood Celebs Cheers Team India: फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई, अजय देवगन-अभिषेक के अलावा अन्य सेलब्स खुशी से झूम उठे

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली. भारत की इस जीत से पूरा देश झूम उठा है। टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने खशी जताई और टीम इंडिया को फाइनल में जगह पक्की करने पर सभी ने शुभकामनाएं भी दी।

इंटरटेनमेंट: आईसीसी मैन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर भारत ने फाइनल में एंट्री कर ली हैं। इंडियन क्रिकेट टीम की इस शानदार जीत से पूरा देश खुसी से झूम उठा है और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जाहिर करते हुए हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत को जीत की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक कई सेलेब्स टीम इंडिया की इस जीत बहुत ज्यादा खुश हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और पूरा देश आईसीसी मैन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आइये जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम की जीत पर क्या कहां?

सुपरस्टार अजय देवगन

Bollywood Celebs Cheers Team India: फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई, अजय देवगन-अभिषेक के अलावा अन्य सेलब्स खुशी से झूम उठे

अभिनेता अजय देवगन ने ICC टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम की जगह पक्की होने पर खुशी जाहिर की है और टीम इंडिया को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा- 'अब ये दिखाने का समय आ गया है कि असफलता के बाद लोग शानदार तरीके से वापसी कर सकते है। अब हम इतिहास रचने से बस एक कदम की दुरी पर हैं। टीम ने शानदार खेल दिखाया है। अब वक्त आ गया है मैच जीतकर कप अपने घर वापस लाने का।'

अभिषेक बच्चन

Bollywood Celebs Cheers Team India: फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई, अजय देवगन-अभिषेक के अलावा अन्य सेलब्स खुशी से झूम उठे

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन टीम इंडिया की सेमीफानल में जीत के बाद खुशी से झूम उठे। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फोटो शेयर करके उसके ब्लॉक में लिखा- 'सफलता से बस हम एक कदम की दूरी पर हैं। टीम इंडिया आप तैयार रहो, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

आयुष्मान खुराना और वरुण धवन

Bollywood Celebs Cheers Team India: फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई, अजय देवगन-अभिषेक के अलावा अन्य सेलब्स खुशी से झूम उठे

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'अच्छा खेला दिखाया भारत ने! टीम ने बहुत ही शानदार क्लिनिकल और डोमिनेटिंग आत्मविश्वासी वाला प्रदर्शन किया, विशेष रूप से रोहित, सूर्य, कुलदीप, अक्षर और बुमराह। वहीं वरुण धवन ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए टीम को बधाई दी हैं।

 

Leave a comment