Box Office 2025: 'तेरे इश्क में' ने संडे को मचाया धमाल, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Box Office 2025 पर ‘तेरे इश्क में’ ने रविवार को जबरदस्त कमाई की। जानिए फिल्म की ताजा कलेक्शन रिपोर्ट और बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल।' 120 बहादुर' का प्रदर्शन
Box Office 2025: 'तेरे इश्क में' ने संडे को मचाया धमाल, जानें बाकी फिल्मों का हाल

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबकि इसके साथ रिलीज हुई ‘गुस्ताख इश्क’ सुस्त नजर आ रही है।

Box Office Collection 30th November: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 30 नवंबर 2025 का दिन धमाकेदार साबित हुआ। इस संडे ने दर्शकों को थियेटर्स में खींचा और कई फिल्मों के प्रदर्शन ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। खासकर धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया, जबकि अन्य फिल्में जैसे ‘गुस्ताख इश्क’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ ने औसत या धीमी कमाई दर्ज की।

'तेरे इश्क में' का शानदार प्रदर्शन

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के तीन दिनों में भारत में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका तीन दिन का कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपये हो गया।फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा, और वीकेंड के दौरान यह फिल्म पूरी तरह हिट साबित हुई। इसने बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मजबूत पकड़ बनाई।

'गुस्ताख इश्क' का ठंडा प्रदर्शन

वहीं, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह की ‘गुस्ताख इश्क’ बॉक्स ऑफिस पर सुस्त साबित हुई। विभु पुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों को खास आकर्षित नहीं कर पाई। तीसरे दिन भी इसने सिर्फ 0.21 करोड़ रुपये कमाए, जिससे फिल्म का कुल इंडिया कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपये ही रहा।

Box Office 2025: 'तेरे इश्क में' ने संडे को मचाया धमाल, जानें बाकी फिल्मों का हाल

'दे दे प्यार दे 2' की लगातार बढ़ती कमाई

अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा ‘दे दे प्यार दे 2’ ने अपने 17वें दिन में 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की। पिछले दिन की तुलना में यह थोड़ी बढ़त है, जब फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म का कुल इंडिया कलेक्शन अब तक 71.10 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

'120 बहादुर' का कमजोर प्रदर्शन

फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ ने अपने दूसरे रविवार को 0.79 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.94 करोड़ रुपये हो गया है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रशि खन्ना, विवान भथेना और अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि फिल्म दर्शकों को स्क्रीन तक खींचने में सफल नहीं रही।

'मस्ती 4' की धीमी कमाई

मस्ती फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म ‘मस्ती 4’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई। 10वें दिन यानी दूसरे संडे को फिल्म ने केवल 20 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही 10 दिनों का कुल इंडिया कलेक्शन 14.44 करोड़ रुपये ही रहा। फिल्म अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई और अब इसके आगे के वीकेंड पर नजरें हैं कि क्या यह फिल्म घाटे से उबर पाती है।

 

Leave a comment