मुंबई में GRAP-4 लागू! वायु प्रदूषण पर BMC की सख्त कार्रवाई, जानें दिल्ली से कितना अलग है यह प्लान

मुंबई में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद BMC ने GRAP-4 लागू कर दिया है। निर्माण कार्यों पर रोक, 50 साइट्स सील और फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई के जरिए
मुंबई में GRAP-4 लागू! वायु प्रदूषण पर BMC की सख्त कार्रवाई, जानें दिल्ली से कितना अलग है यह प्लान

मुंबई में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद BMC ने GRAP-4 लागू किया है। निर्माण गतिविधियों पर रोक, 50 साइट्स बंद और फ्लाइंग स्क्वाड की तैनाती की गई है। शहर में AQI तेजी से बिगड़ने पर सख्त कदम उठाए गए।

Mumbai GRAP-4: मुंबई में बढ़ता वायु प्रदूषण अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मायानगरी के कई इलाकों जैसे मझगांव, देवनार, मलाड, बोरीवली पूर्व, चकला–अंधेरी पूर्व, नेवी नगर, पवई और मुलुंड में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चौथा चरण यानी GRAP-4 लागू कर दिया है। यह वो स्तर है जहां वायु प्रदूषण “Severe” कैटेगरी में पहुंच जाता है और तत्काल कड़े कदम उठाने पड़ते हैं।

GRAP-4 लागू होने का क्या है मतलब

GRAP-4 लागू होते ही धूल फैलाने वाली गतिविधियों, बड़े निर्माण कार्यों, छोटे प्रदूषणकारी उद्योगों और अन्य कई स्रोतों पर त्वरित रोक लगाई जाती है। मुंबई के लिए यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शहर में नमी, ठंडी हवाओं की कमी, वाहनों की भीड़ और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों की वजह से AQI तेजी से बिगड़ रहा है।

मुंबई में GRAP-4 के तहत BMC के आदेश

BMC ने GRAP-4 लागू होते ही शहर में कई सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इनका मकसद वायु गुणवत्ता को तुरंत नियंत्रित करना है।

BMC ने धूल उड़ाने वाली लगभग सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इससे कंस्ट्रक्शन साइट्स, खुली खुदाई और ट्रांसपोर्टेशन से फैलने वाली धूल को काबू में लाया जा सकेगा।

50 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम बंद

शहर की 50 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर तुरंत काम रोक दिया गया है। इंजीनियरिंग टीम और फ्लाइंग स्क्वाड इन साइट्स की लगातार जांच कर रहे हैं। नियम तोड़ने वाली साइट्स पर BMC ने नोटिस जारी किए हैं।

छोटे उद्योगों को संचालन शिफ्ट करने का आदेश

बेकरी, मार्बल कटिंग और धूल पैदा करने वाले कई छोटे उद्योगों को अपना क्लीनिंग व वर्किंग सेटअप दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर BMC ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मुंबई में GRAP-4 लागू! वायु प्रदूषण पर BMC की सख्त कार्रवाई, जानें दिल्ली से कितना अलग है यह प्लान

प्रदूषण नियंत्रण की मॉनिटरिंग के लिए BMC ने फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए हैं। ये टीम इंजीनियरों, पुलिसकर्मियों और GPS-ट्रैक्ड वाहनों के साथ लगातार शहर का निरीक्षण कर रही है। अब तक 70 से ज्यादा साइट्स की जांच की जा चुकी है जिनमें 53 साइट्स नियम उल्लंघन करते पाए गए।

दिल्ली में अभी GRAP-4 लागू नहीं

दिल्ली में भी AQI 400 के पार पहुंच चुका है, लेकिन राजधानी में अभी GRAP-4 लागू नहीं किया गया है। दिल्ली और मुंबई दोनों ही बड़े महानगर हैं जहां प्रदूषण तेजी से बढ़ता है, लेकिन GRAP-4 लागू होने की शर्तें और एक्सन प्लान दोनों शहरों में अलग हैं।

मुंबई में लागू GRAP-4 दिल्ली के मुकाबले कई मामलों में अलग है। जहां मुंबई में फोकस ज्यादातर धूल और कंस्ट्रक्शन नियंत्रण पर है, वहीं दिल्ली का GRAP-4 बेहद व्यापक और सख्त होता है।

दिल्ली में GRAP-4 लागू होते ही रोजमर्रा की गतिविधियों पर बड़े पैमाने पर असर पड़ता है।

BS-3 और BS-4 डीजल कारों पर रोक

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू होने पर BS-3 और BS-4 श्रेणी की डीजल कारों को सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं रहती। इससे वाहन प्रदूषण पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

स्कूलों में Hybrid Mode

10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी कक्षाओं में स्कूलों को Hybrid Mode अपनाने की सलाह दी जाती है। बच्चे घर और स्कूल दोनों तरीकों से पढ़ाई कर सकते हैं ताकि प्रदूषण से उन्हें कम नुकसान पहुंचे।

Work From Home निर्देश

Private कंपनियों को Work From Home का विकल्प देना पड़ता है। सरकारी दफ्तरों में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति मिलती है। इससे सड़क और वाहनों का दबाव कम होता है।

ट्रकों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में GRAP-4 लागू होने पर शहर में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी जाती है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को अनुमति मिलती है।

हाईवे, फ्लाईओवर और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर GRAP-4 के दौरान रोक लगा दी जाती है। इसके अलावा इमारत गिराने या demolition activities जैसे काम भी रोक दिए जाते हैं।

Leave a comment